Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा,TNCP निरस्ती की कार्यवाही,लेकिन नोटिस जारी कर खुद भुला निगम अमला,उद्यान अधिकारी का बेतुका जवाब,वहीं कालोनी सेल से जारी हो गया पूर्णता प्रमाण पत्र।

0 1,153

पार्ट three
पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता,सरकारी जमीन सड़क कॉलोनी की,तालाब सार्वजनिक कब्जा रॉयल ग्रीन काउंटी का, TNCP निरस्ती की कार्यवाही! फिर भी निगम कॉलोनी सेल से जारी पूर्णता प्रमाण पत्र,खुद निगम अधिकारी ही भूल जाते है उन्हें नोटिस,या फिर सिर्फ सेटिंग का खेल!

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

निहालपुर मुंडी स्थित पर्यावरण के दुश्मन बन बैठे रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं को इंदौर नगर निगम के तथाकथित अधिकारियों का खुला संरक्षण मिल रहा हैं। फिर वह निगम का उद्यान विभाग हो या निगम कॉलोनी सेल। इन सभी ने नियम कायदों कि बलि चढ़ा दी हैं। दरअसल एक तरफ तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की TNCP निरस्ती का पत्र लिखते है जो TNCP कार्यालय में धूल खा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी जमीन और निहालपुरमुंडी तालाब की कब्र पर बनाई जा रही रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप को लेकर इंदौर नगर निगम उद्यान विभाग की मेहरबानियां भी कुछ कम नहीं है। क्योंकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने अपनी निजी सड़क बनाने के लिए सरकारी जमीन और उस पर लगे हरे भरे 20 से ज्यादा पेड़ो को बेखौफ काट दिया था। लेकिन निगम उद्यान विभाग जिम्मेदारों ने मात्र 5 पेड़ो की कटाई का केस बनाते हुए तगड़ी सेटिंग कर डाली। यही नहीं फिलहाल उक्त मामले को लेकर निगम उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव से इस मामले में पूछा जाए तो वह भड़क जाते है। मानो उनकी जमी जमाई गोट को कोई बिगाड़ने में लगा हुआ हो। फिलहाल निगम उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव उक्त मामले में कुछ भी कहने से बचते फिर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,महापौर पुष्यमित्र भार्गव जैसे नेता एक पेड़ मां के नाम पर पौधे रोपे जा रहे है जबकि हकीकत यह है कि निगम उद्यान विभागीय अमला इन नेताओं की मेहनत पर पलीता लगा रहे हैं। और खुद अपने द्वारा जारी नोटिस को दबाकर बैठ गए हैं।

TNCP निरस्ती की कार्यवाही,इधर निगम से पूर्णता प्रमाण पत्र।

निहालपुर मुंडी स्थित रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की सेटिंग कितनी तगड़ी है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप की TNCP कैंसल करने की मांग उठ रही हैं। तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने इसे लेकर पत्र भी लिखा था। लेकिन दूसरी तरफ इंदौर नगर निगम कॉलोनी सेल कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र तक जारी कर दिया। जो कि एक बड़ी चूक हैं। क्योंकि रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप में सरकारी जमीन, पेड़ कटाई,तालाब पर कब्ज़ा के साथ एक और बड़ा मामला विचाराधीन है जिसका पर्दाफाश न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम अपनी अगली खबर में करने वाला हैं।

मुझे नहीं पता ऑफिस में पता करो मुझसे इस बारे मत बात करिए।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम ने इंदौर नगर निगम उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव से जब रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप के पेड़ कटाई को लेकर बनाए गए केस की जानकारी जाननी चाही तो निगम उद्यान अधिकारी शांतिलाल यादव यह मामला सुनते ही झल्ला गए। उनके पास इतना ही जवाब था कि उन्हें नहीं पता ऑफिस में जाकर पता करो। अब आप ही सोचिए कि खुद विभागीय जिम्मेदार निगम अफसर शांतिलाल यादव ऐसे गम्भीर मामले को लेकर जवाब देंगे तो उसके पीछे कारण क्या होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!