Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...

Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे महाकाल दरबार; भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

106

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल रविवार सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और दर्शन पूजन किए. भस्म आरती के दौरान अभिनेता पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

सुबह तड़के मंदिर पहुंचने के बाद अर्जुन रामपाल ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती देखी. आरती के दौरान वह कभी हाथ जोड़कर भगवान का स्मरण करते दिखाई दिए तो कभी तालियां बजाकर जय श्री महाकाल और भोले शंभू का उद्घोष करते नजर आए.

भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे थे उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि अभिनेता विशेष रूप से भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे. उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से आरती में हिस्सा लिया और मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की.

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन रामपाल ने कहा कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने उन्हें बेहद अच्छे तरीके से दर्शन करवाया, जिसके लिए वह आभारी हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, वैसी व्यवस्थाएं उन्होंने अन्य मंदिरों में कम ही देखी हैं. अभिनेता ने सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

निराले स्वरूप में सजे थे बाबा महाकाल

रविवार को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया था. पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को चंद्रमा और त्रिपुंड से सजाया गया. महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई. भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा. अर्जुन रामपाल इससे पहले भी मार्च 2025 में बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!