Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

Muzaffarpur Crime: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के कार्यक्रम में अवैध हथियारों के साथ पहुंचा अपराधी; होटल संचालक गिरफ्तार, 7 केस हैं दर्ज

39

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की स्कॉर्पियो से पिस्टल, सेमी ऑटोमैटिक गन और 53 कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह रांची पुलिस के एक मामले में फरार चल रहा था. मामला जिले के तुर्की थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पटना से लौट रहे थे और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की गई थी. इसी दौरान माधौल स्थित अपने लाइन होटल पर होटल संचालक विकास कुमार हथियारों के साथ मौजूद था. मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम की नजर जब उस पर पड़ी तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई.

स्कॉर्पियो से बरामद किए गए अवैध हथियार

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो से एक पिस्टल, एक सेमी ऑटोमैटिक एसबीबीएल गन और 53 कारतूस बरामद किए. पूछताछ में आरोपी ने नागालैंड के दीमापुर से जारी पिस्टल का लाइसेंस दिखाया, लेकिन जांच में पता चला कि लाइसेंस की वैधता 12 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी थी और उसका नवीकरण नहीं कराया गया था.

पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपी ने उसी लाइसेंस की आड़ में एक बड़ी सेमी ऑटोमैटिक बंदूक भी रखी हुई थी, जो नियमों के खिलाफ है. साथ ही बिहार में इस लाइसेंस की कोई आधिकारिक एंट्री भी दर्ज नहीं कराई गई थी.

मामले को लेकर एसडीपीओ पश्चिमी अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अवैध हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 7 मामले

पुलिस के अनुसार विकास कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज हैं और वह रांची के एक मामले में भी वांछित है. पुलिस का मानना है कि इलाके में दबदबा कायम रखने के लिए उसने हथियार रखे थे. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!