Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को लेकर अलर्ट जारी

18

यमुनानगर : यमुनानगर में भीषण गर्मी ने जनजीवन पर असर डाल दिया है। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जूस, शिकंजी जैसे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, वहीं ठंडे पेय की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

वीओ- यमुनानगर में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा देखने को मिल रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब चिलचिलाती धूप सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर में जूस की दुकानों, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय बेचने वाली रेहड़ियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग नारियल पानी, नींबू पानी और फ्रूट जूस का जमकर सेवन कर रहे हैं ताकि खुद को डिहाइड्रेशन से बचा सकें डॉक्टरों की सलाह है कि इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

फिलहाल, यमुनानगर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!