Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण हीट वेव का अलर्ट, दिन के साथ अब रातें भी सताएंगी; जानें मौसम विभाग की चेतावनी

2

 पंजाब में इन दिनों गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्का भोजन करने और सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

45 डिग्री पार तापमान, हालात बिगड़े

राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्म हवाओं और उमस भरी रातों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

पावर कट ने बढ़ाई लोगों की और परेशानी

एक तरफ जहां गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट सहित कई शहरों में बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। आज सुबह करीब 6 बजे से ही जालंधर और पठानकोट के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात के समय भी लंबे पावर कट के कारण लोगों की नींद तक प्रभावित हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!