Punjab News: पंजाब पुलिस सांसदों को सुरक्षा देने में नाकाम, बीजेपी नेता तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार पर हमला
चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज पंजाब पुलिस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के राजनीतिक गुंडों से सांसदों के घरों की सुरक्षा करने में विफल रही है।
राज्य के डीजीपी को आड़े हाथों लेते हुए चुघ ने कहा कि यदि राज्य पुलिस संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा नहीं कर सकती, तो समय आ गया है कि केंद्रीय सुरक्षा बल पंजाब पुलिस की जगह लें।
चुघ ने आरोप लगाया कि AAP राज्य में पूरी तरह से विफल हो चुकी है और उसकी अनैतिक व भ्रष्ट कार्यप्रणाली के कारण कई प्रमुख लोग पार्टी छोड़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी की नाकामियों को उजागर कर दिया है। चुघ के अनुसार AAP शासन में पंजाब माफियाओं और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है, जहां छोटी-छोटी राजनीतिक लड़ाइयों के बीच राष्ट्रविरोधी ताकतें खुलकर सक्रिय हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.