Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू

25

सूरजपुर: नाबालिग के साथ गलत काम किए जाने की घटना सामने आई है. पीड़िता का बयान भी पुलिस दर्ज कर रही है. बताया गया है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया. उसके बाद उसके साथ गलत काम किया. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

1 साल बाद लापता नाबालिग हुई बरामद

एसडीओपी सूरजपुर, अभिषेक पैकरा ने बताया कि घटना साल 2025 की है. जब आरोपी युवक लड़की को अपने साथ बहकाकर ले गया. लड़की जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए. बाद में परिजनों ने स्थानीय थाने में लड़की की गुमशुदगी से जुड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजन भी इस बीच अपनी लापता बेटी की तलाश में जुटे रहे. पुलिस को भी लापता लड़की से जुड़ी कोई खबर नहीं मिल पाई. करीब एक साल के बाद पुलिस ने आखिरकार लापता लडकी का पता लगा लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और लड़की को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया. बताया गया कि जब लड़की की बरामदगी पुलिस ने की तब वो प्रेग्नेंट थी.

परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को कोई युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है. लड़की वर्तमान में प्रेग्नेंट है, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप दर्ज कर लिया गया है: अभिषेक पैकरा, एसडीओपी, सूरजपुर

गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने कहा है कि अब वो पूरी प्रक्रिया की जांच आरोपी युवक और लड़की से पूछताछ के बाद नए सिरे से करेगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की मामले में आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!