Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप

21

रायपुर: जिला प्रशासन की टीम को ये खबर मिली कि रायपुर शहर में अवैध तरीके से बाल आश्रम को संचालित किया जा रहा है. सूचना मिलते ही कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम चंपारण में संस्कार वेल्डर फाउंडेशन पर कार्रवाई की गई. प्रशासन की टीम ने मौके से बाल आश्रम में रह रहे 11 बच्चों को रेस्क्यू किया.

जिला प्रशासन ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम को पहले अवैध तरीके से बाल आश्रम चलाने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर ग्राम चंपारण स्थित एक बाल आश्रम का निरीक्षण जांच टीम ने किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आश्रम में बच्चों को नियमों के विपरीत एवं असुरक्षित परिस्थितियों में रखा जा रहा है.

बाल आश्रम से 11 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

संयुक्त जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित आश्रम से बाहर निकाला और उनके संरक्षण की व्यवस्था की गई. बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. समिति के निर्देशानुसार उन्हें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बालगृह में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है. संबंधित आश्रम के संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने कहा है कि जो भी उचित और कानूनी कार्रवाई होगी वो इस संबंध में की जाएगी.

जिला प्रशासन की चेतावनी

रायपुर जिला प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे बी जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की अनियमितता, शोषण या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचित करें. ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!