Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

Nuh News: विधायक आफताब अहमद ने नूंह एसपी से की मुलाकात, हिंसा के मामलों में निष्पक्ष जांच और बेगुनाहों को न्याय दिलाने की मांग

2

नूंहः वर्ष 2023 में नूंह जिले में सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से उनके कार्यालय में मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में हिंसा से जुड़े मामलों की जांच और हालिया गिरफ्तारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

2023 में ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिकः विधायक ने एसपी से मांग की कि कार्रवाई केवल दोषियों के खिलाफ ही की जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए. मुलाकात के बाद “आफताब अहमद ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान जिले में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज कर बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां की थीं.” उन्होंने कहा कि “उस समय कुछ निर्दोष लोगों को भी गलत तरीके से आरोपी बनाया गया था और हाल ही में भी 10 -12 ऐसे ही युवकों की गिरफ्तारी सामने आई है, जिनका घटनाओं से कोई संबंध नहीं था.”

एएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का होगा गठन: उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में हैं, लेकिन निर्दोषों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.” विधायक ने यह भी मांग की कि “पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम का गठन किया जाए.” इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने आश्वासन दिया कि “एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की जाएगी, जो निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करेंगे. जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.”

पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता के साथ काम करने की अपील: गौरतलब है कि नूंह में 31 जुलाई 2023 को हुई हिंसा के दौरान बड़े स्तर पर आगजनी और उपद्रव की घटनाएं हुई थीं. इस संबंध में करीब 60 मुकदमे दर्ज किए गए थे और करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. अब इन मामलों में दोबारा जांच शुरू हो चुकी है और नई गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं. विधायक ने गोकशी और नशा तस्करी जैसे मुद्दों पर भी पुलिस को सहयोग देने की बात कही, साथ ही पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता के साथ काम करने की अपील की.

क्या बोले एसपीः पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि “स्थानीय विधायक आफताब अहमद ने इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात की है. इस मामले में डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. किसी भी निर्दोष को तंग नहीं किया जाएगा और दोषी को बक्शा नहीं जाएगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!