Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Faridabad Court: फरीदाबाद कोर्ट परिसर में पुलिस का सख्त पहरा, सुरक्षा जांच के लिए अचानक हुई मॉक ड्रिल; प्रशासन अलर्ट

18

फरीदाबाद: फरीदाबाद के जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने मॉक ड्रिल किया. इस दौरान पूरे कोर्ट परिसर में कांबिंग सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को परखा जा सके.

संयुक्त टीम ने संभाली कमान: इस अभियान में क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही. टीम ने कोर्ट बिल्डिंग, सभी कोर्ट रूम और वकीलों के चेंबरों में जाकर बारीकी से तलाशी ली. हर कोने की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि परिसर पूरी तरह सुरक्षित है.

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर: इस बारे में सेंट्रल थाना के एसएचओ रणवीर सिंह ने कहा कि, “चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों के बैग और सामान की गहन जांच की गई. साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया.”

बढ़ते खतरे के बीच एहतियात: वहीं, फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने कहा कि, “अन्य जिलों में अदालत परिसरों को उड़ाने की मिल रही धमकियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. ” उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को जरूरी और सराहनीय बताया.

सुरक्षा को लेकर सतर्क प्रशासन: इस मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखकर आमजन और न्यायिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!