Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, ‘टेपा सम्मेलन’ में कवियों ने बांधा समां

0 26

उज्जैन: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर 1 अप्रैल को उज्जैन में 53वां अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस सम्मेलन को धुरंधर टेपा सम्मेलन की थीम पर आयोजित किया गया. जिसमें हास्य कलाकार राकेश बेदी को टेपा सम्मान से सम्मानित किया गया. राकेश बेदी ने फिल्म 2 में अपना किरदार निभाया था. इस आयोजन में कई बड़ी हस्तियों ने देश के प्रख्यात कवियों की शायरी सुनाई.

1970 से लगातार हो रहा है टेपा सम्मेलन

उज्जैन में टेपा सम्मेलन 1970 से प्रतिवर्ष एक अप्रैल को आयोजित किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर 53वां टेपा सम्मेलन कालिदास अकादमी में आयोजित हुआ. सम्मेलन में अतिथियों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी और उसके बाद प्रशंसा पत्र वाचन किया. राकेश बेदी ने हास्यपद जवाब देकर लोगों को खूब हंसाया, साथ ही शायरी के साथ ‘धुरंधर मेरा बच्चा’ डायलॉग मारकर समा बांध दिया.

कई लोगों को मिला टेपा सम्मान

आयोजन में सीएम मोहन यादव के बड़े भाई और बहन, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदू यादव, तराना से कांग्रेस विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार सहित कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट सहित कई हस्तियों पर हास्यास्पद मुकदमा चलाया गया. कार्यक्रम में कई लोग टेपा अवॉर्ड से सम्मानित किए गए.

देशभर के प्रख्यात कवि कार्यक्रम में हुए शामिल

कार्यक्रम में बिहार मधुबनी के कवि शंभू शिखर, मुंबई के सुभाष काबरा, जयपुर के एकेश पार्थ, कन्नौद की प्रिया खुशबू, धार के लोकेश जटिया और मालवा राहुल शर्मा ने मालवी कविता सुनाई. संचालन दिनेश दिग्गज, अशोक भाटी और सुरेंद्र सर्किट ने किया.
यह टेपा सम्मेलन समाजसेवी स्वर्गीय लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक डॉ. शिव शर्मा की स्मृति में आयोजित हुआ.

इन बड़ी हस्तियों को मिल चुका है टेपा सम्मान

1970 में शुरू हुए इस आयोजन के बाद कई बड़ी हस्तियों को टेपा सम्मान मिल चुका है. 1970 में पंडित सूर्यनारायण व्यास, 1971 में डॉ. धर्म भारती, 1972 विश्वनाथ प्रसाद मिश्र, 1973 हरिशंकर परसाई, 1974 डॉ. शिव मंगल सिंह सुमन, 1975 दुष्यंत कुमार, 1976 कमलेश्वर, 1977 राजेंद्र अवस्थी, 1978 विट्ठल भाई पटेल, 1979 डॉक्टर भगवत शरण उपाध्याय, 1980 राजेंद्र माथुर, 1981 डॉक्टर महावीर अधिकारी, 1982 पंडित गोपाल प्रसाद व्यास, 1983 काका हाथरसी, 1984 शरद जोशी, 1985 असित सेन, 1986 बालकवि बैरागी, 1987 शैल चतुर्वेदी, 1988 रविंद्र नाथ त्यागी, 1989 के पी सक्सेना, 1990 माणिक वर्मा को टेपा सम्मान से सम्मानित किया गया है.

इसके अलावा 1991 में सुरेंद्र शर्मा, 1992 अशोक चक्रधर, 1993 प्रदीप चौबे, 1994 जसपाल भट्टी, 1995 के के नायकर, 1996 मनोहर श्याम जोशी, 1997 ओम प्रकाश आदित्य, 1998 सरोजिनी प्रीतम, 1999 हुल्लड़ मुरादाबादी, 2000 अल्हड़ बीकानेरी, 2001 श्याम ज्वालामुखी, 2002 लक्ष्मीकांत बर्डे, 2003 संकट बिहारी, 2004 असरानी, 2005 टीकू तलसानिया, 2006 प्रेम चोपड़ा, 2007 शक्ति कपूर, 2008 अलबेला खत्री, 2009 गुलशन ग्रोवर, 2010 अर्चना पूरन सिंह, 2011 आशुतोष राणा, 2012 शैलेश लोढ़ा, 2013 भारती सिंह, 2014 प्रदीप चौबे, 2015 अली असगर, 2016 सानंद वर्मा, 2017 योगेश त्रिपाठी, 2018 बृजेश हीर, 2019 से 2021 तक कोरोना काल तक स्थगित रहा, 2022 में अभिनेता सुनील पाल, 2023 उदय हिया, 2024 में आचार संहिता के कारण नहीं हो पाया, 2025 एहसान कुरैशी और अब 2026 में राकेश बेदी को सम्मान मिला है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!