Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा ऐलान

0 41

भोपाल। प्रदेश सरकार की विद्युत समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह योजना 31 मार्च तक लागू थी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पिछले वर्ष तीन नवंबर को शुरू हुई इस योजना में 31 मार्च 2026 तक 27 लाख 47 हजार उपभोक्ताओं ने सरचार्ज में छूट का लाभ लिया। कुल 1,336 करोड़ 46 लाख रुपये जमा किए गए हैं, जबकि 450 करोड़ 31 लाख रुपये का सरचार्ज माफ किया गया है।

योजना की लगातार हो रही निगरानी

बता दें कि समाधान योजना को लेकर ऊर्जा विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। गत दिवस ऊर्जा मंत्री ने तीनों वितरण कंपनियों के साथ मिलकर इसकी समीक्षा की थी। इसमें अधिकारियों को कहा गया कि समाधान योजना में जो सर्किल सबसे अच्छी उपलब्धि अर्जित करेगा, उसके अधीक्षण यंत्री को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। कंपनी क्षेत्र के अंतर्गत प्रथम सर्किल को 25 हजार और सर्वश्रेष्ठ सहायक यंत्री को 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने किया था शुभारंभ

मध्य प्रदेश में ‘विद्युत समाधान योजना 2025-26’ की आधिकारिक शुरुआत 3 नवंबर 2025 को हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में इस योजना का शुभारंभ किया था। यह योजना उन घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए लाई गई है जिनके बिल 3 महीने या उससे अधिक समय से बकाया हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को भारी-भरकम ब्याज (सरचार्ज) से मुक्ति दिलाकर बिल को आसान किश्तों में जमा कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!