Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

राजवाड़ा क्षेत्र, न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम की खबर के बाद मुखर व्यापारी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव को याद दिला रहे अपना चुनावी वायदा,रिमूवल अमले की दिखावटी कार्यवाही से भी व्यापारी नाराज़

0 608

राजवाड़ा क्षेत्र, स्थाई व्यापारियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को याद दिलाएं अपने चुनावी वायदे,दिखावटी रिमूवल नहीं स्थाई कार्यवाही की मांग। मेयर से गुहार भाषण नहीं अब जवाबदेही की उनसे दरकार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम द्वारा इंदौर नगर निगम रिमूवल अमले द्वारा शहरभर में मात्र दिखावटी रिमूवल कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया था। लिहाजा अब इसके बाद राजवाड़ा क्षेत्र के स्थाई दुकानदार राजवाड़ा की समस्याओं को लेकर मुखर हो गए हैं। उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अपने चुनावी वायदे की याद भी दिलाई हैं। और मेयर से गुहार लगाई है कि राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथों पर कब्जे हैं, ई रिक्शा,ऑटो चालकों ने यातायात की बैंड बजा रखी हैं। लगभग पूरे राजवाड़ा क्षेत्र में ही कब्जामाफियाओ ने राजनीतिक संरक्षणों के चलते क्षेत्र का माहौल खराब कर रखा हैं।

रोजाना बुजुर्ग गिरते है महिलाओं के साथ बदसलूकी।

व्यापारियों ने न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम को बताया कि राजवाड़ा क्षेत्र में कब्ज़ामाफियों की वजह से सड़के छोटी हो गई हैं। यहां वहां दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया हैं। इसके चलते सड़क पर चलने तक की जगह नहीं होती हैं। लिहाजा इसी के चलते रोजाना बुजुर्ग यहां गिर पड़ते है। तो महिलाओं को भी धक्के खाने पड़ते हैं। लेकिन अवैध डिस्प्ले और प्रशासन,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों की चुप्पी समझ से परे हैं।

रिमूवल अमला मात्र करता दिखावटी कार्यवाही।

इधर व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम का रिमूवल अमला यहां रोजाना खड़ा होता हैं। दिनभर मुनादी करता रहता हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम पर बस दिखावटी कार्यवाही करता हैं। क्योंकि रिमूवल अमला सिर्फ उन दुकानदारों को ही छेड़ता है जिनकी राजनीतिक पकड़ नहीं हैं।

महापौर से गुहार,याद करिए
आपने क्या किए थे वायदे।

इधर उक्त पूरी समस्याओं को लेकर अब राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को उनके चुनावी भाषण याद दिलाए हैं। दरअसल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चुनावी भाषण में व्यापारियों से वायदा किया था कि राजवाड़ा क्षेत्र में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!