Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव की खोल दी सभी पोल,जनसुनवाई में भी त्रस्त आमजनता सुना रही फ़रियाद,फिर भी सीईओ केवल चुप,अब IDA सहित पूरे शहर में यही चर्चा।

0 609

इंदौर विकास प्राधिकरण में जनसुनवाई,
संपदा से परेशान लोगों की प्रति मंगलवार बढ़ती जा रही तादाद, सीईओ की नहीं खुल रही आंखे,आईडीए में अब इसी बात पर चर्चा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण की संपदा शाखा और संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव की न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने पूरी तरह से पोल खोलकर रख दी हैं। संपदा शाखा में किस कार्य की क्या रेट लिस्ट हैं। किस कार्य की कितनी रिश्वत। और ऊपरी खर्चा। सहित दर्जनों खामियों को न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने खोलकर आम जनता से लेकर खुद इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संभागायुक्त डॉक्टर सुदामा खाड़े,सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े के सामने रख दिया हैं। इधर न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम की प्रकाशित खबरों के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव यहां वहां बंगले झांक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव के इतने खुलासों के बाद अब इंदौर विकास प्राधिकरण सहित पूरे शहर में यही चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि आखिर इतने खुलासों के बावजूद सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े ने चुप्पी क्यों और किसलिए साध रखी हैं। आखिर इसकी वजह है क्या?

खबरों के बाद ही जनसुनवाई की शुरुआत,उसमें भी खुल रही पोलपट्टी।

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम की खबरों के बाद ही IDA सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े सक्रिय हुए और उन्होंने पहली बार इंदौर विकास प्राधिकरण में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई की शुरुआत कर दी। लिहाजा इसी जनसुनवाई में भी संपदा अधिकारी और पूरी संपदा शाखा की आम जनता ने ही पोल खोलकर रख दी हैं। क्योंकि तीन जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायत या कहे जनता की फ़रियाद संपदा शाखा की ही आई हैं। फिर भी सीईओ साहब की आँखें नहीं खुलना लोगो में चर्चाओं का, विषय बन गया हैं।

आखिर सीईओ क्यों है चुप।

फिलहाल संपदा शाखा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव और लगभग शाखा के सभी बाबुओं की पोल खुलने के बावजूद भी सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े का उक्त मामले में चुप्पी साधे रखना शहरभर में किसी को रास नहीं आ रहा हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण सहित पूरे शहर में यही चर्चा है कि आखिर मनीष श्रीवास्तव पर अब तक कोई गाज क्यों नहीं गिरी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!