Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला,व्हाट्सएप इंस्ट्राग्राम ग्रुप बनाकर युवक के किए अश्लील फोटो वायरल,आरोपियों ने फरियादी युवक से सालभर तक करते रहे पैसों की वसूली,परेशान युवक ने ली पुलिस की शरण

0 976

सदर बाजार थाने का मामला, सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करते हुए दूसरे सदस्य से सालभर से जारी पैसों की वसूली,फरियादी ने सायबर सेल सहित स्थानीय थाने पर शिकायत की दर्ज।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर के सदर बाजार थाने में एक फरियादी युवक ने शिकायत दर्ज की है कि अन्य युवकों ने फेसबुक,व्हाट्सप्प की उसकी ID हैक करते हुए उसी युवक के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उससे सालभर से पैसों की हड़पे जा रहे हैं। लेकिन अब इन आरोपी युवकों से परेशान होते हुए उसने आखिरकार पुलिस की शरण ली हैं। क्योंकि इन आरोपी युवकों की दिन प्रतिदिन मांग बढ़ती ही जा रही थी। जिससे वह तंग आ गया था। क्योंकि फरियादी युवक भी छोटा मोटा रेडीमेड गारमेंट का व्यापार करता हैं। लिहाजा अब वह इन युवकों को पैसे देता या अपना घर चलाता। उसने साइबर सेल सहित स्थानीय थाने पर पुलिस को शिकायत कर दी।

यह है मामला

सदर बाजार थाने अंतर्गत रहने वाले युवक ने हनीफ शेख और कलीम बॉस नामक युवकों की शिकायत की हैं। उसने बताया कि हनीफ और कलीम दोनों ही रतलाम पिजन एमपी टूर्नामेंट ग्रुप के एडमिन हैं। उन्होंने उक्त फरियादी युवक की ID हैक करते हुए अपनी इंस्ट्राग्राम id HANIFSHEIKH760 और कलीम बॉस ने अपनी अपनी ID से फरियादी युवक की अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। और उसके बाद फरियादी युवक को धमकाते हुए फरियादी युवक से पिछले सालभर से पैसों के लिए तंग करते आ रहे हैं। और समय समय पर फरियादी से पैसे भी लेते आ रहे हैं नहीं तो फरियादी के फोटो अन्य ग्रुप पर पोस्ट करते हुए बदनाम करने की धमकी दे रहे थे।

मैं परेशान हो गया हूं मेरे दो बच्चे,बीवी है उनका सामना करने में शर्म आ रही हैं।

चर्चा शिकायतकर्ता फरियादी युवक ने बताया कि उसके दो छोटे छोटे बच्चे और बीवी भी हैं। उन्हें किसी अन्य ने उसके अश्लील फोटो दिखा दिए। अब उनका सामना करने में भी शर्म महसूस कर रहा हैं। इसी से परेशान होते हुए उसने साइबर थाना और सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!