Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मालवा मिल कम्युनिटी हॉल में क्लेश,आसपास का एक होटल बताई जा रही वर्चस्व की वजह!

0 458

मालवा मिल कम्युनिटी हॉल भूमिपूजन।
क्लेश की असल वजह होटल और कम्युनिटी हॉल साथ होना।
होटल में है पार्किंग के टोटे।


✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर क्षेत्र क्रमांक पांच से विधायक महेंद्र हार्डिया और सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन कर दिया। उक्त योजना कुल सवा छह करोड़ की हैं। उक्त इसी योजना को लेकर नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ को ऐतराज हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर मालवा मिल स्थित एक होटल ही क्लेश की असल वजह बताई जा रही हैं। दरअसल जो नगर निगम ने सवा छह करोड़ की लागत से मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन शुरू करते हुए कार्य की शुरुआत कर दी हैं। अब ये कार्य कब तक पूरा होगा ये देखना होगा। लेकिन मालवा मिल कम्युनिटी हॉल मालवा मिल चौराहा स्थित एक होटल को अखर रहा हैं। इधर मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर अब यह मामला और भी विवादों में घिरता नजर आ रहा है। क्योंकि अब दो नंबर और पांच नंबर की उक्त मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर वर्चस्व की जंग जारी हैं।

पार्किंग के पड़े है लाले

कम्युनिटी हॉल से लगे होटल जो विवादों में ही रहा हैं। खैर उक्त होटल में वर्षों से पार्किंग के टोटे हैं। यहां आने जाने उपभोक्ताओं की कार दो पहिया सड़क पर ही बकायदा सुरक्षा गार्ड अपनी निगरानी में पार्क करवाता हैं। लिहाजा विश्वनीय सूत्र कहते है कि अब मालवा मिल कम्युनिटी हॉल कई लोगों की आंखों को खटक रहा हैं क्योंकि ये बन गया तो कइयों की दुकानदारी प्रभावित हो जाएगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!