Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

पहली बार लगा इंदौर के प्रभारी मंत्री है मोहन भईया,शहर के बिगड़े ढर्रे को सुधारने की अब दो साल बाद ले रहे सुध।

0 425

मोहन भईया अब शहर का सुधरेंगे ढर्रा,यातायात,मेट्रो,सार्वजनिक परिवहन, सहित अन्य दर्जनों मुद्दों पर मुख्यमंत्री खुद करेंगे जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर जिले के प्रभारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अब शहर सहित जिले में व्याप्त समस्याओं को लेकर अब खुद जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल तलब करते हुए शहर के यातायात,लेट होते मेट्रो प्रोजेक्ट,सार्वजनिक परिवहन,इंदौर उज्जैन महानगर पालिका क्षेत्र तय करने हेतु प्रेजेंटेशन,श्रम कानूनों,शहरी नदियों तटों के विकास जैसे मुद्दों सहित अब नशाखोरी की राजधानी बनते जा रहे इंदौर को लेकर भी अधिकारियों से बैठकें करने वाले हैं।

सड़क,सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर मुख्यमंत्री करेंगे काम।

इंदौर जिले के बतौर प्रभारी रहते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की यह बैठकें अहम मानी जा रही हैं। दरअसल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पहली बार अब इंदौर जिले की सुध ली हैं। दरअसल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ट्रैफिक,कानून व्यवस्था,स्वास्थ्य,विकास जैसे मुद्दों को अपनी सूची में प्रमुख रूप से रखा हैं।

पहली बार अब लगेगा सीएम प्रभारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव को बतौर प्रभारी मंत्री बने दो साल गुजरने को है लेकिन इंदौर में व्याप्त और रोजाना बढ़ती जा रही समस्याओ को लेकर बतौर प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शहर की इन समस्याओ के लिए पहली बार अधिकारियो से चर्चा करने वाले हैं क्योंकि पिछले दो सालो में मामलो की कमी नहीं रही लेकिन अब कहीं जाकर मुख्यमंत्री को इंदौर की याद आ ही गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!