Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

मालवा मिल कम्युनिटी हॉल भूमिपूजन,चार करोड़ का कार्य सवा छह करोड़ में,दो और पांच नंबर में तकरार, MIC के दो सदस्यों में वर्चस्व की जंग हुई शुरू!

0 825

मालवा मिल कम्युनिटी हॉल भूमिपूजन,
दो और पांच में तकरार,दो समिति प्रभारियों में वर्चस्व की जंग।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर क्षेत्र क्रमांक पांच से विधायक महेंद्र हार्डिया और सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन कर दिया। उक्त योजना कुल सवा छह करोड़ की हैं। लेकिन उक्त इसी योजना को लेकर नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ को ऐतराज हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर जो नगर निगम ने सवा छह करोड़ का लागत मूल्य रखा हैं। उसमें बड़ा झोल है या कहे कि चार करोड़ के कार्य के सवा छह करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इधर मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर महापौर परिषद के दो समिति प्रभारियों में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई हैं। क्योंकि एक तरफ जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। तो दूसरी तरफ सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया से उक्त कार्ययोजना का भूमिपूजन तक करवा दिया हैं। लिहाजा अब यह मामला और भी विवादों में घिरता नजर आ रहा है क्योंकि अब दो नंबर और पांच नंबर की उक्त मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर वर्चस्व की जंग शुरू हो गई हैं।

दो समिति प्रभारी हुए आमने सामने

मालवा मिल कम्युनिटी हॉल को लेकर जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ और अन्य समिति प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया उक्त कार्य को लेकर आमने सामने हो गए हैं। इधर बताया जा रहा है कि जनकार्य समिति प्रभारी कुल चार करोड़ के प्रोजेक्ट को सवा छह करोड़ में करने पर नाराज हैं। क्योंकि उक्त कार्य का इसके पूर्व भी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी हैं लेकिन भूमिपूजन कार्य सवा छह करोड़ के कार्य का हो चुका हैं।

ठेकेदारों को लेकर छिड़ी जंग

सूत्र बता रहे है कि मालवा मिल कम्युनिटी हॉल का महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा भूमिपूजन किए जाने के पहले से ही। पहाड़िया और राठौड़ में अपने अपने ठेकेदार को उक्त कार्य दिलवाने पर जंग छिड़ी हुई हैं। जबकि जनकार्य समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ इसे पैसों की बरबादी ठहरा रहे हैं जबकि पहाड़िया के अनुसार मालवा मिल कम्युनिटी हॉल बन जाने से कई लोगों को उक्त कम्युनिटी हॉल से लाभ होने की दलीलें दे रहे हैं। जबकि विश्वनीय सूत्र बता रहे है कि उक्त टेंडर को अपने अपने पसंदीदा ठेकेदार को दिलवाने के लिए यह दोनों समिति प्रभारियों में क्लेश हो रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!