Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

शहर को समझ रहे निगम कमिश्नर,मगर आयुक्त यादव की भी पैनी निगाह,लापरवाह निगम अमले को मिल रही निगमायुक्त की फटकार।

0 303

अभी शहर समझ रहे निगमायुक्त,लेकिन पूरे इंदौर पर निगम कमिश्नर की पैनी निगाहें। 

निरीक्षण में आयुक्त की फटकार,क्योंकि सुस्त हो गया निगम अमला। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव फिलहाल शहर की गहराई और अन्य पहलुओं से वाकिफ हो रहे हैं। लेकिन इस बीच, यह कहना गलत नहीं होगा कि वह है तो एक IAS अधिकारी ही। क्योंकि उनके द्वारा रोजाना किए जा रहे शहर के निरीक्षण के दौरान उनकी पैनी नजर अमले के द्वारा किए जा रहे दावों की पोल खोल ही देती हैं। दरअसल निगमायुक्त यादव निगम सफाई अमले की लापरवाहियां पकड़ रहे हैं। और लगे हाथ अमले को फटकार के साथ ही हिदायत भी दे रहे है कि अब कुछ भी खामियां सहन नहीं की जाएगी। यह आखिरी मौका है मान जाए तो ठीक।  नहीं तो फिर सख्त एक्शन तक लिया जायेगा। क्योंकि फिलहाल में निगम सफाई अमला कहीं न कहीं पूर्व कार्यों की अपेक्षा चूक तो जरूर कर रहा हैं। जिसे निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव पकड़ रहे हैं। और अब उन्होंने अमले आखिरी मौका दिया है ताकि वह सुधर जाएं। 

निगमायुक्त ने किया दौरा दर्जनों खामियां सामने। 

निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव ने स्नेहलतागंज,रामकुमार ब्रिज,नेहरू पार्क,जीएसआईटीएस, लेटर्न चौराहा,श्रम आयुक्त कार्यालय,जेल रोड,चिमनबाग, रामबाग,तिलक पथ,सहित अन्य मार्गों पर निकले,लेकिन इस दौरान उन्हें प्रॉपर साफ सफाई का अभाव मिला। निगमायुक्त यादव ने जोनल कार्यालय 9 के दरोगा दीपक नाहर को फटकार लगाई क्योंकि जीएसआईटीएस रोड कर अव्यवस्थित पौधे,जिनकी कटाई छंटाई नहीं हुई थी। इसके अलावा स्थानीय बस स्टॉप पर गंदगी देख आयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कहीं। इसी तरह जोनल 3 के क्षेत्र श्रम आयुक्त कार्यालय पर कचरा मिलने पर भी नाराजगी जताई। जबकि निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव ने इन्हीं क्षेत्र की बैक लाइन, गलियों,और कालोनियों का भी लगे हाथ अवलोकन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!