Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

कनाड़िया पुलिस की मॉडिफाइड साइलेंसर पर प्रभावी कार्यवाही,70 से ज्यादा पर चला रोड रोलर

0 340

कनाड़िया पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट किए 70 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर, फ़टाके गोली की आवाज़ से रहवासी थे परेशान।

इंदौर।
शहर के पुलिस कमिश्नरेट जोन 2 में आने वाले कनाड़िया पुलिस ने 70 से ज्यादा मॉडिफाइड बुलेट गाड़ी के साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाते हुए उन्हें नष्ट कर दिया। चर्चा में कनाड़िया थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों जिनमें पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडिशनल सीपी अमित सिंह,एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी कुंदन मंडलोई द्वारा क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर जो कि फ़टाके और गोली तक आवाज निकालते है। उसे लेकर थाना क्षेत्रों को निर्देशित किया था।

लिहाजा थाना कनाड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। उक्त अभियान में टीमों को 70 से ज्यादा ऐसे वाहन मिले जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए थे। लिहाजा पुलिस ने उक्त वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही हाथोंहाथ मॉडिफाइड साइलेंसर भी जब्त किए थे। जिन्हें थाना कनाड़िया परिसर में रोड रोलर की सहायता से नष्ट कर दिया गया हैं। थाना प्रभारी डॉक्टर सहर्ष यादव ने बताया कि पुलिस की उक्त मुहिम लगातार जारी रहेगी। ताकि मॉडिफाइड साइलेंसर की वजह से आम जनता परेशान न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!