Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

गड्ढों में सड़क,जलजमाव, जनकार्य विभागीय अमला सालों से भर रहा गड्ढे,मगर खुद का नहीं भरता पेट,महापौर ने उतारी अधिकारियों की लू।

0 1,272

गड्ढे जलजमाव पर महापौर हुए सख्त, जनकार्य विभाग अधीक्षण यंत्री,अपर आयुक्त की उतारी लू,मेयर ने कहा जो विभागीय काम उसे करे,लीपापोती बंद करें, शहर हो गड्ढे मुक्त।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर स्वच्छता के ऊंचे ऊंचे पायदान छू रहा है,लेकिन शहर की इज़्ज़त पर गड्ढे ने सड़क और जलजमाव एक बदनुमा दाग साबित हो रहे हैं। और जनकार्य विभाग कर क्या रहा हैं। सिर्फ खानापूर्ति या कुछ काम भी करेगा या नहीं। आप लोगों की लापरवाहियों की वजह से हम जिम्मेदारों पर प्रश्न उठाते हैं। अब लीपापोती बंद करते हुए काम करिए ताकि शहर गड्ढा मुक्त हो सके। उक्त बातें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनकार्य विभाग अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को कहीं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव इन अधिकारियों पर काफी ज्यादा खफा हैं। क्योंकि शहर इतना खर्च करने बावजूद भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रहा हैं। जबकि जलजमाव भी शहर की बड़ी समस्या बनी हुई हैं। लेकिन नगर निगम का जनकार्य विभाग अमला हाथ पर हाथ धरे बैठे रहता हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि किसी मेयर ने जनकार्य विभाग अमले की जमकर लू उतारी हो।

लापरवाही जनकार्य विभाग की,शहरवासी कोसते जिम्मेदारों को।

नगर निगम का जनकार्य विभाग अमला गड्ढे भरने के नाम पर मात्र लीपापोती करता आया हैं। दरअसल सालों से जनकार्य विभाग गड्ढे भरते तो आ रहा है लेकिन जनकार्य विभाग के अधिकारियों और अन्य जिम्मेदारों का पेट नहीं भरा रहा हैं। क्योंकि सालों से चल रहे इस गड्ढे के नाम खेल में करोड़ों रुपए कहा गए। लेकिन गड्ढे जरूर वही हैं।

अन्य एजेंसियों को भी बुलावा,

महापौर पुष्यमित्र भार्गव

एमपीआरडीसी, PWD,IDA, और मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को भी तलब किया हैं। ताकि शहर में इनके निर्माण कार्यों की वजह से जो जलजमाव हो रहा है उसे दुरुस्त किया जा सके। महापौर ने बताया कि नगर सरकार सभी निर्माण एजेंसियों को एक बार सचेत कर रही है कि उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की वजह से जलजमाव जैसे हालात नहीं बने। अधूरे कार्य समय सीमा में वह पूरे करें। इधर IDA के अलावा अन्य सभी एजेंसियों के कहीं न कहीं लूप होल हैं। जिसकी वजह से भी जलजमाव। जैसे हालात शहर में बन रहे हैं।

लगातार निगरानी करूंगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जनकार्य विभागीय अधिकारी अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर से स्पष्ट कर दिया कि अब वह उक्त विभाग की लगातार निगरानी करेंगे। अगर कार्य में लापरवाही की तो फिर बात ऊपर तक जाएगी। लेकिन अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!