Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

थाना बाणगंगा, क्षेत्र की रहवासी कॉलोनियों में घूम रहे संदिग्ध, रहवासियों में खौफ,करते हैं रेकी और घर हो रहे साफ़!

0 523

थाना बाणगंगा, क्षेत्र की कॉलोनियों में घूम रहे टिप टॉप चोर, पहले करते है रेकी, फिर घर साफ़,
रहवासियों में चिंता,क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध बदमाश।
कंजर गिरोह,आदिवासी गिरोह है शहर में सक्रिय।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

थाना बाणगंगा क्षेत्र की कॉलोनियों में इस वक्त कई संदिग्ध घूमते,रेकी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल थाना क्षेत्र की शंखेश्वर सिटी,प्रीमियम पार्क, प्रीमियम पैराडाइज,कालिंदी गोल्ड, जैसी दर्जनों अन्य कॉलोनियों में दिन प्रतिदिन संदिग्ध लोगों की आमद,घूमना फिरना काफी ज्यादा बढ़ गया हैं। जो कि डिलेवरी करने वाले,केबल, वाइफाइ , जैसे कामों के नाम पर उक्त क्षेत्रों में घूमते पाए जा सकते हैं। जिसे रहवासियों का कहना हैं कि उन्होंने स्थानीय बाणगंगा पुलिस तक को ऐसी गतिविधियों की गुप्त जानकारियां दी हैं। लेकिन फिर भी क्षेत्र में पुलिस थाने की सुस्त कार्यशैली हावी हैं। खैर स्थानीय लोगों ने फिलहाल अपने स्तर पर अपनी सुरक्षा के इंतजाम तो किए हैं। लेकिन फिर भी ऐसे संदिग्धों का घूमना कम नहीं हो रहा हैं। रहवासियों की माने तो शंखेश्वर सिटी स्थित मकानों और कुछ फ्लैट्स की रेकी करते हुए बदमाश नजर आ रहे हैं। जबकि इसके बाद ही चोरी की वारदातों में इजाफा होता जा रहा हैं।

क्षेत्र में हो चुकी बड़ी वारदात।
पूर्व समय में क्षेत्र की लंदन विला कॉलोनी में बदमाशों ने बेखौफ एक परिवार को बंधक बनाते हुए डकैती को अंजाम दिया था। दरअसल उसके बाद बाणगंगा पुलिस ने आनन फानन में एक गिरोह को दबोचा भी था। लेकिन पुलिसिया कमजोरी की वजह से शातिर बदमाश जमानत मिलने के बाद ऐसे रफूचक्कर हुए की बाणगंगा पुलिस के आज तक हाथों में नहीं आए हैं।

कंजर गिरोह आदिवासी गिरोह सक्रिय।

क्षेत्र में जिस तरह के लोग घूम रहे है संदिग्ध घूमते हुए लोग नजर आ रहे हैं। उसे लेकर सूत्रों का कहना है कि कंजर गिरोह, आदिवासी गिरोह लगभग इंदौर के कई थाना क्षेत्रों सक्रिय हैं। उन्हें मौका मिलता है तो वह बकायदा योजनाबद्ध तरीके से वारदात कर फुर्र हो जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!