Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह,नगर निगम,पुलिस विभाग,MPEB है तैयार,हुज्जत करोगे तो झांकी में पड़ेंगे डंडे।

0 517

अनन्त चतुर्दशी चल समारोह।
नगर निगम,पुलिस,IDA,बिजली विभाग है तैयार।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

6 सितम्बर को शहर की शान,बंद हो चुकी मिलों की पहचान। रंगारंग झांकियों का कारवां निकलने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। लेकिन उक्त चल समारोह के लिए नगर निगम,पुलिस विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण और बिजली विभाग ने माकूल तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसमें नयनाभिराम झांकियों के लिए नगर निगम ने पूरे झांकी मार्ग को चकाचक कर दिया है तो पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा संबंधित सभी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण का अमला भी चल समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए चल समारोह को सफल बनाने की कमर कस चुका हैं। जबकि एमपीईबी अधिकारियों ने झांकी मार्ग को लेकर सभी कार्य पूरे कर दिए हैं।

नगर निगम मुख्य किरदार।

झांकी चल समारोह को लेकर सबसे अहम जिम्मेदारी नगर निगम की है। लिहाजा खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव उक्त कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। झांकी मार्ग के पेचवर्क से लेकर झांकी मार्ग में बाधकों को हटाने के उन्होंने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं जिसके चलते निगम अमले ने झांकी मार्ग की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी हैं। निगम ने इस बार पढ़ते पानी में भी कोल्ड पद्धति से पेचवर्क का कार्य कर दिया हैं। और समय समय पर झांकी मार्ग की निगरानी भी जारी हैं। ताकि बारिश की वजह से कुछ ऊबड़ खाबड़ हो तो भी हाथोंहाथ निगम अमला इसे दुरुस्त कर रहा हैं।

अगर की हुज्जत या हरकत तो पड़ेंगे पुलिस के डंडे।

झांकी चल समारोह को लेकर सबसे कड़ी है इंदौर पुलिस जिसके लगभग 5000 जवान और पुलिस अधिकारी और अन्य दल। उक्त चल समारोह के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडिशनल सीपी अमित सिंह के अनुसार चल समारोह मार्ग पर चप्पे चप्पे पर पुलिस विभाग निगाहें गढ़ाकर रखने वाला हैं। ड्रोन,सीसीटीवी के जवाब अश्व पुलिस, विभागीय जवान और पुलिस अधिकारी लगातार एक्टिव मोड़ पर रहने वाले हैं। लिहाजा इस दौरान कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो उसे पुलिस विभाग छोड़ने वाला नहीं हैं।

MPEB ने मार्ग किया रोशन।

इधर नगर निगम और MPEB दोनों ने मिलकर अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह मार्ग पर को कई अधिक लाइट ,LED हेलोजन, से रोशन कर दिया हैं। मार्ग पर अंधेरे जैसे कही भी हालात न के बराबर हैं। जबकि इस बार गलियों में भी रोशनी की व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि पैदल चलने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!