Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

नगर भाजपा में धकधकी,कौन रहेगा कौन नहीं! श्राद्ध के पहले हो जाएगी घोषणा? किसका चलेगा पत्ता,कटेगी किसकी डोर,अब सभी को इंतजार।

0 3,707

नगर भाजपा में धकधक,किसका नाम बढ़ा आगे, कट सकता है नाम। इधर पूर्व कई पदाधिकारियों की भी जागी उम्मीद। सभी विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष कैसे करेंगे न्याय?

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और सभी नगर कार्यकारिणी में जगह की चाहत रखने वाले भाजपाइयों की धड़कन ऊंची नीची हो रही हैं।

दरअसल अब जिस तरह से भाजपा प्रदेश के जिलेवार और शहर वार टीम की घोषणा कर रही हैं। उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि श्राद्ध पक्ष लगने से पहले इंदौर की सूची भी जगजाहिर हो जाएगी। लेकिन अब भाजपा नगर टीम कप्तान सुमित मिश्रा किसे जगह देते हैं। किसे नहीं यह अब सभी के लिए एक सस्पेंस वाली बात नहीं हुई हैं।

 

क्योंकि विधानसभावार भाजपा नेताओं,महापौर,विधायकों , सांसद द्वारा दिए गए नामों में से किसका नाम आता है और नहीं यह देखने वाली स्थिति इसलिए भी बन रही हैं कि आखिर उक्त टीम समीकरण में किसका कितना सिक्का चलता हैं। क्योंकि खुद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के भी इन पसंदों के अलावा अपने भी नाम हैं।

पूर्व को वर्तमान की चिंता
फिलहाल नगर कार्यकारिणी में कई ऐसे दावेदार भी हैं। जो घोषित होने वाली टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने कोशिशें भी की हैं। लेकिन होता है क्या अब यह अब सूची जाहिर होने पर पता चलेगा।

किसकी चलेगी किसकी नहीं,इस बात पर टिकी निगाहें।

वर्तमान में भाजपा में जो परिदृश्य छाया हुआ हैं। उसे देखते हुए भाजपा के किस नेता की कितनी चलती है और कितनी नहीं यह देखने समझने के लिए सभी आतुर हो रहे हैं। तो इन्हें देखते हुए अब आने वाले चुनावी समीकरण भी भविष्य की और कई इशारे करने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!