Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियां प्रदर्शन में पहुंची लेट,कांग्रेसियों ने आंदोलन को बता दिया फ़ैल। गुस्साई महिला नेत्रियां, जीतू पटवारी राहुल गांधी को सिखाया सबक।

0 1,063

मामला भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शन का,कांग्रेसियों होने से पहले ही बताया फैल। इधर देरी से पहुंची नेत्रियों ने किया जंगी आंदोलन।

अमित त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों द्वारा विधानसभावार कांग्रेस कार्यालय के नजदीक जमा होते हुए गांधी भवन पर हल्ला बोलने की घोषणा की थी। क्योंकि बिहार में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और उनकी दिवंगत माताजी को कुछ युवकों ने अपशब्द कह दिए थे। फिलहाल यह युवक को तो बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले ने तुल पकड़ लिया हैं। और अब भाजपा कांग्रेस को घेरने में कोई परहेज नहीं कर रही है तो कांग्रेस भी ऐसी शर्मनाक हरकत के बाद बैकफुट पर आ गई हैं। लिहाजा इंदौरी भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों ने भी कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर हल्ला बोलने की घोषणा की थी। और गांधी भवन के ही नजदीक वह सभी विधानसभावार इकठ्ठा भी हुई थी। लेकिन इसके पूर्व कुछ कांग्रेसियों ने खाली कुर्सी वापस जाते नारेबाजी की तख्तियों के वीडियो बनाते हुए उक्त प्रदर्शन को लेकर पहले ही घोषणा कर दी कि यह प्रदर्शन फैल हो गया हैं।

बारिश बनी वजह। समय पर नहीं आई भाजपा नेत्रियां।

दरअसल सोमवार सुबह से ही शहर में तेज बारिश और रुक रुक कर वर्षा दौर जारी रहा। जिसकी वजह से भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी भाजपा नेत्रियां प्रदर्शन में ही बहुत देरी से पहुंचीं थी। लिहाजा इसके पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदर्शन ही फैल होने की बातें कर दी।

महिला नेत्रियां ने जीतू पटवारी सहित राहुल को सिखाया सबक। 

इधर महिला नेत्रियां जैसे ही गांधी भवन के नजदीक पहुंची। यहां पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी।इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हुज्जत भी हुई। लेकिन महिला नेत्रियां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी के पोस्टर को जमकर सबक सिखा दिया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!