Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

महापौर ने रखी जनता की लाज,आधी से ज्यादा आबादी की पूरी फ़रियाद,सराफा चौपाटी, व्यापारियों का मिला साथ,अब श्राद्ध बाद वही पुराने स्वरूप में लौटेगी चौपाटी।

0 857

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बचाई शहर की ऐतिहासिक धरोहर। सराफा व्यापारियों ने दिया भरपूर साथ। अब वहीं पुराने स्वरूप में लौटेगी चौपाटी की रौनक।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर की देशभर में पहचान बन चुकी सराफा चौपाटी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सूझबूझ और सराफा व्यापारियों और चाट चौपाटी व्यापारियों के मिले साथ से अब बचा लिया हैं। लिहाजा अब जल्द ही श्राद्ध बाद सराफा चौपाटी अपने पुराने स्वरूप में लौटेगी। जिसके लिए महापौर ने 9 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं। जो आने वाले दिनों में सराफा चौपाटी को लेकर अपनी अपनी राय रखेंगे।

आपसी समन्वय से निकला हल।

नगर निगम,सराफा चौपाटी व्यापारियों और सोना चांदी व्यापारियों के आपसी समन्वय की वजह से इस बड़े मुद्दे का हल निकल गया हैं। सराफा चौपाटी अब वहीं लगेगी। फिलहाल समय को लेकर तीनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ हैं। जिसके तहत वर्तमान में सभी दुकानों को छूट दी गई हैं। लेकिन श्राद्ध के बाद सराफा चौपाटी में सबकुछ बदलने के आसार हैं। जो समिति सदस्य तय करेंगे। आगामी प्रक्रिया उसी आधार पर क्रियान्वित की जाएगी।

सराफा हमारी नहीं देशभर में है इंदौर की पहचान।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सराफा बाजार और सराफा चौपाटी दोनों ही हमारी देशभर में अलग छाप रखती हैं। फ़िलहाल जो सराफा को लेकर निर्णय लिया गया हैं। वह शहर हित में साबित होगा। नगर निगम भी कटिबद्ध है कि सराफा जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है उसे पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!