Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

पहले से BRTS बवाल और अब मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में लापरवाहियां,पुराने पापों की जनता को मिल रही सज़ा।

0 511

ये पहले से बवाल BRTS, इधर मेट्रो कार्य,और आम जनता हो रही परेशान।

 

रोजाना कोई न कोई हादसा,लेकिन जिम्मेदार ले रहे चेन की सांस।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

राजीव गांधी चौराहा से लेकर निरंजनपुर चौराहा तक जबरजस्ती जनता पर थोपे गए,जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने के साक्षात् उदाहरण BRTS की वजह से जनता सालों से उक्त मार्ग पर रेंगती आ रही हैं।लेकिन अब माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद इंदौर नगर निगम पूर्व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भूल BRTS को हटाने में नाकाम साबित हो रहा हैं। जबकि अब BRTS की मार झेल रहे, लोगों को एक और बड़े बंवडर यानी मेट्रो प्रोजेक्ट से रोजाना दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं। क्योंकि अधूरा खुदे पड़े उक्त मार्ग पर BRTS और मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से वाहन चालकों को थोड़ा बच के ही निकलना पड़ रहा हैं। क्योंकि नजर हटी और दुर्घटना घटी जैसे हालात फिलहाल उक्त मार्ग कर बन रहे हैं।

डिवाइडर में जा घुसी कार। गनीमत कोई आहत नहीं हुआ।

BRTS पहले से परेशानी का सबब बने और अब मेट्रो प्रोजेक्ट निर्माण कार्य की वजह पुराना AB रोड जगह जगह खुदा हुआ हैं। कई जगह तो इसी हैं। जहां BRTS के डिवाइडर को पूरी तरह हटाया नहीं गया हैं। लिहाजा नजर हटते ही वाहन चालक उक्त अधूरे टूटे डिवाइडर में जा घुसते हैं। दरअसल शुक्रवार देर शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ। और गनीमत रही कि कार नंबर MP 09 WK 1542 के सवारों में से कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ। लेकिन दुर्घटना में कार पूरी तरह टूट फूट गई।

रोजाना सैकड़ों वाहन चालक कोसते फिर रहे।

दरअसल इंदौर में राजीव गांधी चौराहा से निरंजनपुर चौराहा तक बनाए गए BRTS को लेकर उक्त मार्ग पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालक हो या फिर चार पहिया वाहन चालक। वह रोजाना उक्त मार्ग को बनाने वालों को जमकर कोसते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!