Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

कलेक्टर,कोर्ट के बावजूद लापरवाह दो पहिया वाहन चालक,चल रहा जुगाड,अब पुलिस विभाग से उम्मीद,बिना हेलमेट चालकों पर करें चालानी कार्यवाही!

0 503

हेलमेट,,, कलेक्टर के आदेश कोर्ट की फटकार फिर भी नहीं सुधर रहे वाहन चालक,,,अब पुलिस को चलानी होगी मुहिम।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर में बिना हेलमेट नहीं पेट्रोल मुहिम को भी शहरवासी दो पहिया वाहन चालकों ने मजाक बना दिया हैं। दरअसल शहर के ही कई ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों ने अपनी बिक्री प्रभावित होने की दशा में परेशान हैं। तो वहीं इंदौरी दो पहिया वाहन चालको ने जुगाड निकाल निकाल लिया हैं। ताकि बिना हेलमेट पहनने के बाद भी उन्हें पेट्रोल मिलता रहे। लिहाजा शहर के अधिकांश पंपों पर ऐसे जुगाड़ू देखे जा सकते है जो अन्य लोगों से हेलमेट मांगते रहते हैं। लेकिन हेलमेट पहनकर घर से निकलने की जेहमत उठाना उनके लिए मुनासिब नहीं हैं। इन हालातों को देखते हुए अब इंदौर पुलिस विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि वह चालानी कार्यवाही शुरू करे तो ही अब कुछ सुधार हो सकता हैं।

हेलमेट बोझ नहीं जिम्मेदारी अपने परिवार के प्रति।

दरअसल शहर में हेलमेट को लेकर आंकलन किया जाए तो लगभग 40 प्रतिशत लोग हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं या फिर करने लगे हैं। लेकिन अभी भी बड़ी आबादी है जो हेलमेट के मामले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। लेकिन हेलमेट पहनने को लेकर बार बार जागरूक तो किया जा रहा है कि यह बोझ नहीं है बल्कि अपनों के प्रति जिम्मेदारी हैं।

 

 

Ev दो पहिया वालों के मज़े।

इधर जब से शहर में हेलमेट को लेकर आदेश जारी हुआ हैं। उसके बाद से ही इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन वाले पेट्रोल वाहन चालकों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन चालक बिना हेलमेट ही शहर में घूम रहे हैं।

पुलिस विभाग से अपेक्षा।
इन सभी हालातों को देखते हुए अब हेलमेट को लेकर इंदौर पुलिस विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि अब वह मोर्चा संभाले और सड़कों पर बिना हेलमेट पहने निकले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करें। ताकि सख्ती के ही चलते आम जनता हेलमेट को मजाक में न ले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!