Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

यूथ कांग्रेस का BRTS पर बचकाना प्रदर्शन,कांग्रेसियों पर हिंदू त्यौहार राखी का मज़ाक उड़ाने की चल पड़ी बात।

0 428

यूथ कांग्रेस का बचकाना प्रदर्शन, रस्मों रिवाज़ को मनाया मज़ाक,राजनीति के नाम पर त्यौहार की उड़ाई खिल्ली!

 

मुख्यमंत्री को BRTS की याद दिलाने निकले, खुद राखी जैसे पर्व पर BRTS को राखी बांधने वालों ने BRTS से खुद की राजनीतिक सुरक्षा का मांगा वादा।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर के यूथ कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने आनन फानन में BRTS को लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल उक्त आयोजन पार्षद पति अमित पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न तो हो गया। लेकिन अब यहीं सांकेतिक प्रदर्शन यूथ कांग्रेस नेताओं की गले की हड्डी साबित हो रहा हैं। क्योंकि राखी जैसे हिंदू पर्व पर राजनीति चमकाने निकले नेताओं ने न कोई निराश्रित,न कोई दिव्यांग,न ही कोई अनाथ। बल्कि BRTS को ही राखी बंधवा डाली। दरअसल वह इसलिए कि,मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को BRTS की वह याद दिलवा सके। खैर अब BRTS पर हिंदू त्यौहार पर राखी जैसे पवित्र रक्षा सूत्र, बेजान अधिकारियों की गलती की शान BRTS को बांधे जाने से अब बड़ा तपका कांग्रेसियों की इस राखी समारोह से नाराज हो गया हैं। क्योंकि यह सीधे तौर लोगों की नजर में राखी त्यौहार का मजाक उड़ाना साबित हो रहा हैं।

करनी था क्या, क्या कर गए।

युवा कांग्रेसी और पार्षद पति अमित पटेल सहित कुछ मुट्ठीभर नेता BRTS रसोमा चौराहा पहुंचे। और उन्होंने यहां नारेबाजी करते हुए BRTS को राखी बांध दी। इससे नाराज अब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है कि कांग्रेसियों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए रेशम के रक्षा सूत्र का ही मज़ाक बना डाला। क्योंकि यूथ कांग्रेसियों के साथ महिला सदस्य भी यहां मौजूद रही, जिन्होंने रक्षाबंधन पर्व BRTS के साथ मनाया। BRTS को रक्षा सूत्र बांध दिया। और एक तरह से इन महिला सदस्यों ने यूथ कांग्रेसियों के होने के बावजूद भी BRTS से अपनी सुरक्षा का वायदा ले डाला। लिहाजा अब कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के बाद नाराज लोग अलग अलग तरह की फब्तियां कस रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!