महापौर,निगमायुक्त निगम अमले पर हमला करने वाले, टॉवर चौराहा,सपना संगीता रोड,नलवखा के अवैध कब्जों का करिए परमानेंट उपचार,जाम फंसते शहरवासियों की अब यहीं मांग।
कब्जागिरी ऊपर सीना जोरी,कब्जा हटाने गई निगम रिमूवल टीम को अवैध कब्जेधारी ने मारा पत्थर। लात घुसे भी चले भंवरकुआ थाने पर दर्ज प्रकरण।

इंदौर। शहर का टॉवर चौराहा सपना संगीता सड़क मार्ग,नवलखा कार बाजार, टॉवर चौराहा दो पहिया और चार पहिया अवैध मार्केट शहर की किरकिरी की वजह बना हुआ हैं। क्योंकि सड़क के बीचोबीच इन अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा जमा रखा है। जिसकी वजह से रोजाना ट्रैफिक जाम,सैकड़ों वाहन चालक परेशान होते रहते हैं। लेकिन सड़क से लेकर फुटपाथ तक इन अवैध व्यापार करने वालों ने कब्जा जमा रखा हैं।

लिहाजा कलेक्टर इंदौर के आदेश के बाद यहां कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम ने जब यहां से कब्जा हटवाना शुरू किया तो देखते ही देखते अवैध कब्जा करने वाले नगर निगम की टीम से विवाद करने लगे। देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ा ही इसने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया और अवैध कब्जा कर दो और चार पहिया का व्यापार करने वाले व्यापारियों ने निगम कर्मी मोनू कौशल पर पत्थर से हमला कर दिया जो कि अभी एप्पल हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। इधर निगम की और से अपर आयुक्त रोहित सिरसिया सहित रिमूवल प्रभारी अश्विन कल्याणे भंवरकुआ थाने पहुंचकर नामजद लोगों की रिपोर्ट भी दर्ज करवा रहे हैं।
आखिर ऐसी क्या मजबूरी जो स्थाई नहीं होता इलाज।
निगम टीम पर यह हमला कोई नई घटना नहीं है। लिहाजा अब शहर की जनता भी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा से उक्त मामले में ऐसे आपराधिक और गुंडातत्वों पर परमानेंट उपचार की मांग कर रहे हैं। ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो