Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

इंदौर कांग्रेस की मांग चरमराई यातायात व्यवस्था,अब शहर को दस थाने की दरकार।

0 320

जाम से हताहत इंदौर, कांग्रेस की मांग,दस नए यातायात थाने की शहर को दरकार।

 

कांग्रेसियों ने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय पलासिया चौराहे कर प्रदर्शन किया और महाजाम की स्थितियों से निपटने के लिए शहर में दस नए यातायात थानों की मांग उठाई। दरअसल कांग्रेसियों का कहना है कि जिस तरह से शहर में यातायात बिगड़ चुका हैं। उसे देखते हुए अब यातायात अमले की दरकार शहर को खटक रही हैं। इन्हीं मांगो के चलते शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी पलासिया स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। और उन्होंने एडीसीपी यातायात संतोष सिंह कोल और एसीपी यातायात बिंदु सिंह मुवेल को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और इंदौर प्रभारी डॉक्टर मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

चर्चा में इंदौर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शहर और शहर के बाहरी इलाकों में यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई हैं। इसकी वजह से पांच लोग काल का ग्रास भी बन गए हैं। यादव ने कहा कि चरमराई यातायात व्यवस्थाओं के कारण शहरवासी परेशान हैं। और कई प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस जवान मौजूद तक नहीं रहते हैं। और रहते भी है तो सिर्फ चालानी कार्यवाही में मशगूल रहते हैं। लिहाजा शहरवासियों की उक्त समस्या को देखते हुए अब शहर में यातायात थानों की संख्या में इजाफा होना चाहिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!