Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़,देवेंद्र यादव मान नहीं रहे,कर रहे प्रदर्शन पर प्रदर्शन

0 344

देवेंद्र यादव मानने को तैयार नहीं,इधर पर्यवेक्षक सभी को दे रहे दिलासा,पत्ते खोलने को कोई तैयार नहीं।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही उथल पुथल के बीच देवेंद्र मानने को तैयार नहीं हैं। दरअसल उन्होंने प्रदर्शन के अब रिकॉर्ड कायम करना शुरू कर दिया हैं। और वह खुद शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी भी मुंह से मांग रहे हैं। बता दें,समय पर समय देवेंद्र सिंह यादव ने पार्टी का झंडा हर मौके,हर वारदात,शहर की समस्याओं,पर हमेशा ज्ञापन पर ज्ञापन सौंप रखे हैं। हालांकि इन ज्ञापनों में से किसी का क्या हुआ,यह फॉलोअप किसी के पास दर्ज नहीं। मगर फिर भी देवेंद्र सिंह यादव ने पार्टी के लिए सबसे ज्यादा प्रदर्शन,पुतला दहन इंदौर में किए हैं। वह किसी के नाम दर्ज नहीं हैं।

शहर अध्यक्ष की दौड़
देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पूरा जीवन लगभग कांग्रेस को दे दिया हैं। सृजन अभियान के तहत ही नियुक्ति होनी हैं। एक पद एक जिम्मेदारी,सहित अगले को समय पर मौका देने जैसे राहुल गांधी जी ने नियम बनाए है तो फिर उन्हें क्यों न शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया जाए। जबकि उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक ने अपना काम कर दिया हैं। लोगों से फोन,मैसेज,और प्रत्यक्ष रूप से भी अधिकांश कांग्रेसी उनका नाम ही ले रहे हैं। खैर देखते है क्योंकि अभी भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षक भी अपने पत्ते ओपन नहीं कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!