यह खबर सिर्फ़ उन पाठकों के लिए जो न्यूज WITH तड़का को भरपूर समर्थन साथ,दे रहे हैं। उन्होंने ही कल होने वाले स्वच्छता के जश्न में बतौर मेज़बान मेहमान बुलाने की मांग इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों से की हैं। देखते है ख़बर के बाद मनीष सिंह आते हैं या नहीं।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
इंदौर शहर अब लीग मुकाबले में भी सफाई,निपटान,कचरे से कमाई,गैस निर्माण,जैसे मुकामों में अब देशभर का महागुरु बन गया। बताया जाता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पहले उनके ससंदीय क्षेत्र में इंदौर नगर निगम, इंदौर के उन महानुभावों के द्वारा इच्छा थी कि वाराणसी भी इंदौर जैसा आत्म निर्भर हो जाए तो। इंदौर के इन सफाई के महानुभावों में इंदौर तत्कालीन निगम कमिश्नर मनीष सिंह,महापौर मालिनी गौड़,खुद शिवराज मामा,भी इंदौर के इस मुकाम के असल हकदारों में से एक हैं। अब इंदौर नगर निगम जश्न मनाने की तैयारियां भी कर रहा हैं। लिहाजा मामाजी यानी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व महापौर मालिनी गौड़,और खास तौर से मनीष सिंह की मांग उठ रही है कि वह इंदौर आएं तो सही। 
अब बात करते है पाठकों कि बात की।
तो बता दें आपको की न्यूज WITH तड़का के जो पाठक हैं। वह कल लीग मुकाबले में अव्वल आने पर इन सभी प्रथम स्वच्छता की अलख जगाने वालों की उपस्थिति की मांग कर रहा हैं।

इंदौर नगर निगम के ये और है हीरों अधिकारी
तत्कालीन अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह,संतोष टैगोर,संदीप सोनी,रजनीश कसेरा,रोहन सक्सेना,अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा,उपायुक्त s k सिंहा , उपायुक्त लता अग्रवाल,बबलू कल्याणे,उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान,अधीक्षण यंत्री नरेंद सिंह तोमर,इनके नगर निगम का हर वो कर्मचारी जिसने ईमानदारी से इंदौर को इस मुकाम पर पहुंचाया।