Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

निगम जनसुनवाई कोई काम की नहीं,गुलमर्ग परिसर रहवासियों का कहना मिलती सिर्फ जिम्मेदारों से आश्वासन की पुड़िया।

0 241

निगम जनसुनवाई कुछ काम की नहीं, काम होता नहीं, मिलती सिर्फ आश्वाशन की पुड़िया।

गुलमर्ग परिसर रहवासियों का दर्द जानकर भी अनजान निगम के जिम्मेदार।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।

नगर निगम में जो प्रति मंगलवार जनसुनवाई होती है वह सिर्फ नाम की काम की बिल्कुल नहीं। क्योंकि यहां जिम्मेदार अधिकारी काम करने की बजाय आश्वासन की पुड़िया थमाकर लोगों को रवाना करते हुए इतिश्री कर लेते हैं। लेकिन कोई भी काम समय रहते वरिष्ठ अधिकारियों के कहने के बावजूद भी होता नहीं हैं। या फिर वरिष्ठ और कनिष्ठ की मिलीभगत का ही नतीजा है कि आम जनता परेशान होती रहती हैं। यह कहना है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुलमर्ग परिसर के ब्लॉक B 10 11 12 के रहवासियों का। क्योंकि उनकी माने तो निगमायुक्त,अपर आयुक्त,सहित योजना प्रभारी डी आर लोधी तक को उनकी समस्याओं की वह दर्जनों बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन यह सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए भागते रहते हैं। इधर रहवासी परेशान हैं। और अब pmay में फ्लैट्स लेने पर खुद को कोस रहे हैं।

STP नही हमारा सर,गंदगी बदबू,मच्छर और बीमारियों से हम परेशान।

चर्चा में गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 के रहवासी डॉक्टर दिनेश रांका ने कहा कि नगर निगम ने गुलमर्ग परिसर के सभी ब्लॉक के लिए STP प्लांट का निर्माण किया है, जो इन तीनों ब्लॉक से लगा हुआ हैं। उक्त STP प्लांट कभी चलता हैं तो हमेशा बंद ही रहता हैं। जिसकी वजह से ब्लॉक B 10 11 12 के यहां गार्डन के छोड़ी गई जमीन पर गंदे पानी का महीनों से जमा होना शुरू है और इस गंदे पानी की वजह से तीनों ही ब्लॉक के रहवासी गंदगी,बदबू,और मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है कि यहां कोई बीमार न पड़ रहा हो। डॉक्टर दिनेश रांका ने बताया कि ऐसा नहीं हैं कि इसकी जानकारी उन्होंने निगमायुक्त शिवम वर्मा,अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे,योजना प्रभारी अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी सहित अन्य को नहीं दी हो। लेकिन हमेशा आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला।

पार्किंग का अभाव

चर्चा में रहवासी संघ अध्यक्ष दिलीप पंवार ने कहा कि गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 ने पार्किंग की खासी किल्लत हैं। जिसकी वजह से रहवासियों में आपस में रोजाना विवाद जैसी स्थितियां बनती हैं। क्योंकि नगर निगम के जिम्मेदारों ने यहां पार्किंग की जगह दुकानें तान दी हैं। इसकी शिकायत भी उन्होंने जनसुनवाई में दर्जनों बार की। दर्जनों बार MTH स्थित कार्यालय पर भी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन योजना प्रभारी डी आर लोधी रहवासियों से हमेशा ही उल्टी बातें करते हैं। उनके पास सीधा जवाब नहीं होता हैं और तो और वह यहां तक कह देते है कि हमने आपको निमंत्रण नहीं दिया था। PMAY में फ्लैट लेने का।

गार्डन,बच्चों का प्ले एरिया भी नहीं। गुलमर्ग की जमीन पर बलात कब्जा।

इधर रहवासियों जिनमें दीपक मिश्रा,ईश्वर चोपड़ा, अंकित सैन,अंकित जैन,किरण दांडेकर,विनोद सोलंकी, संदीप चतुर्वेदी, सुंदन सिंह, विशाल सोमानी,अश्विन दुबे,संगीता पंवार, कृष्णा सोमानी,हेमलता जाट, खुशबू सोलंकी ने बताया कि गुलमर्ग परिसर ब्लॉक B 10 11 12 ने जब वह फ्लैट्स खरीद रहे थे तो यहां नक्शे में गार्डन,मंदिर,और बच्चों के लिए प्ले एरिया का हवाला नगर निगम द्वारा दिया गया था। लेकिन रातोरात गुलमर्ग परिसर का गार्डन,प्ले एरिया और मंदिर कमर्शियल जमीन में बदल गया हैं। इसकी शिकायत खुद उन्होंने निगमायुक्त शिवम वर्मा से की थी। लेकिन आजतक इसे लेकर कुछ नहीं हुआ। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!