Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

संयोगितागंज पुलिस नहीं लेती त्वरित एक्शन,तो सैकड़ों छात्रों का भविष्य हो जाता ख़राब

0 821

संयोगितागंज पुलिस ने चंद घंटों में किया चोरी का पर्दाफाश,
वारदात को खुद कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया अंजाम।

ढाई लाख का सामान भी हुआ बरामद।

इंदौर।
शहर की संयोगितागंज पुलिस ने महज़ कुछ ही घंटों में सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया। दरअसल थाना क्षेत्र में अंतर्गत आने वाले मसीह कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में रखे कंप्यूटर,सीपीयू, हार्ड डिस्क मेमोरी कार्ड चोरी हो गए थे। जिसकी शिकायत स्कूल के ही चंदन रघुवंशी ने थाने में दर्ज करवाई थी। लिहाज़ा मामले की गंभीरता देख पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। और पूछताछ के दौरान स्कूल के ही एक कर्मचारी नितेश साहू पर पुलिस की सुई अटक गई। लिहाज़ा नितेश से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वह घटना से इनकार करता रहा। लेकिन पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से नितेश से पूछताछ की। लिहाज़ा नितेश टूट गया और उसने अपने साथी जावेद खान के साथ इस चोरी की वारदात को कबूला लिया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ सामान भी जब्त कर लिया हैं।

पुलिस नहीं लेती एक्शन, तो छात्रों का हो जाता भविष्य ख़राब।

चर्चा में संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि स्कूल में रखा उक्त सभी समान छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा हेतु रखा गया था। अगर पुलिस समय रहते एक्शन में नहीं आती तो सैकड़ों बच्चों का भविष्य ख़राब हो जाता। क्योंकि वह बच्चे परीक्षा नहीं दे पाते। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!