Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी...

“महाजाम नगर” में आपका स्वागत,इंदौर का ऐसा कोई कौना नहीं जहां नेताजियों,अधिकारियों ने नहीं किया “विकास”

0 1,314

महाजाम” नगर इंदौर में आपका स्वागत हैं,,, शहर का ऐसा कोई कौना नहीं, जहां शहर के जनप्रतिनिधि अधिकारियों ने विकास न किया हो,सोशल मीडिया पर जमकर लू उतार रहे इंदौरी।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार
इंदौर।
इंदौर अब देश में सबसे स्वच्छ साफ शहर के साथ साथ अब “महाजाम” नगर से मशहूर हो रहा हैं। क्योंकि शहर के सांसद हो विधायक या मंत्री या खुद महापौर या फिर अधिकारी,सभी ने शहर में 18,18 घंटे काम करते हुए शहर का जो विकास किया हैं। उसका मजा यानी आनंद रोजाना शहर के चारों कौने में रहने वाले रहवासी उठा रहे हैं। शहर का बायपास,उज्जैन रोड, धार रोड हो या खंडवा रोड, रिंग रोड,ab रोड या मुख्य कोई सा भी चौराहा हर जगह विकास ही विकास दिखाई दे रहा हैं। शहर के इन चारों कौनों के अलावा शहर के अदंरूनी हिस्सों में भी जमकर विकास बोल रहा हैं। कहीं ऐसा सड़क,रोड या मार्ग नहीं, जहां के रहवासी,वाहन चालक घंटों सड़कों पर वाहनों में कैद होते हुए विकास का जश्न न मना रहे हो। चहुओर विकास की गंगा बह रही हैं। वो तो गुनाह उन तीन लोगों का नहीं वह भी घर से देरी से निकले थे। इसीलिए ही शायद वह समय से पहले ही काल का ग्रास हो गए। लेकिन उसके बाद भी इंदौर भोपाल रोड हो या बायपास,या रिंग रोड या शहर का कोई भी गली कुचा हर तरफ विकास की रफ्तार वाहन चालकों के रूप में, धीमे धीमे तो कहीं साथ ही घंटों अटके रहने के बाद फिर रेंगते रेंगते घर पहुंच ही गई। लेकिन जमकर विकास जारी हैं। इंदौर के जनप्रतिनिधि पूरी शिद्दत से जनता ने जितने वोट दिए हैं। उसके अनुसार शहर की जनता को विकास उपहार स्वरूप दे ही रहे हैं।

इंदौरी कोस रहे ऐसा नहीं देखा था सपना ।

इधर शहर में जिस तरह से सड़कों की हालत है। वाहन चालक घंटों तक आपस में गुत्थम गुत्था हैं। उसे देखकर अब इंदौरी सोशल मीडिया हो या चाय पान का ठिया, या फिर शराबखोरी के लिए शहरभर उसके आसपास संचालित अवैध ठिए वहां शहर के जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों को जमकर कोस रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा विकास,इस तरह का अत्याचार की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!