Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

इंदौर भोपाल मार्ग हुआ सिर्फ वीआईपी के लिए,आम जनता रोजाना जाम से परेशान,एक व्यक्ति की हुई मौत।

0 1,843

इंदौर भोपाल मार्ग सिर्फ जाम ही जाम, शुक्रवार को भी पांच घंटे फंसे रहे वाहन चालक,एक की हो गई मौत। 

इंदौर। 

इंदौर भोपाल राज्य मार्ग इस वक्त पिछले कई दिनों से वाहन चालकों के लिए सरदर्द साबित हो रहा हैं। क्योंकि यहां रोजाना सुबह हो या शाम दिन रात हो या रात ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हैं। और तो और शुक्रवार को उक्त इंदौर भोपाल सड़क मार्ग ने एक व्यक्ति की जान तक ले डाली। इधर अन्य दो पहिया वाहन चालक हो या फिर चार पहिया या ट्रक बड़े वाहन सुबह 10 बजे से जाम में ऐसे फंसे की उन्हें पांच से छह घंटों में उक्त जाम से जैसे तैसे निजात मिली। 

खुद यात्री बताई अपनी परेशानी। 

इंदौर से सुबह नौ बजे भोपाल के लिए निकले निजी बस से निकले यात्री दीपक मिश्रा ने बताया कि सुबह जाम की स्थिति ऐसी थी कि दो पहिया वाहन को निकलना भी मुनासिब नहीं था। इधर जिम्मेदार पुलिस जवान,सहित अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। स्थिति को देखते हुए खुद यात्रियों ने सड़क पर उतरते हुए भोपाल इंदौर सड़क मार्ग से जाम खुलवाएं लेकिन इसके चलते यात्री छह घंटे तक देरी से जाम से निकल पाए। मिश्रा ने बताया कि जाम के दौरान छोटे बच्चे,महिलाएं और बुजुर्ग पानी खाना सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के लिए परेशान होते रहे। लेकिन इस दौरान किसी भी जिम्मेदार ने उनकी सुध नहीं लीं।

वीआइपी मूवमेंट पर सिर्फ सर्तक अमला। 

इधर इंदौर भोपाल सड़क मार्ग पर कोई मंत्री, खुद मुख्यमंत्री जैसे वीआईपी आते जाते है। तभी जिम्मेदार अमला अलर्ट रहता हैं। लेकिन आम जनता के लिए कोई उनकी सुध लेना जरूरी तक नहीं समझता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!