Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से ब... Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के ... उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट 'वैदिक घड़ी' का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्... Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलि... Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट... Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को 'मर्डर' की धमकी, हिंसा के बीच ... IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी ... भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने 'ससुरवा में का करबू?' का पोस्टर रि... Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का 'महाविस्फोट', 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी... Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का स...

रफ्तार पकड़ता विकास, आईडीए के दो अधिकारी,जिनकी जोड़ी रच रही इतिहास।

0 338

इंदौर के विकास को आगे ले जाता IDA,और यह दो अधिकारी,जिन्होंने दी सौगातों पर सौगात।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर के विकास को इंदौर विकास प्राधिकरण ने एक नई ही गति दी हैं। फिर चाहे शहर में अलग अलग ओवर ब्रिज,डबल डेकर ब्रिज हो,या फिर सड़क मार्ग। या फिर शहर के साथ खुद आईडीए मुख्यालय में अलग अलग नए जनहित वाले नवाचार। फिलहाल दो अधिकारी ऐसे हैं। जिन्होंने IDA में रहते हुए विकास की एक अलग ही इबादत लिख दी हैं। दरअसल अब खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित शहर के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट,सहित अन्य सभी विधायक भी कह चुके हैं कि जिस तरह से शहर में IDA ने विकास दर विकास की रफ्तार पकड़ रखी हैं। वह इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और संभागायुक्त दीपक सिंह और इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर पी अहिरवार की ही वजह से संभव हुआ हैं। फिलहाल दोनों ही अधिकारियों की जुगल जोड़ी कमाल दर कमाल करते जा रही हैं। शहर में नई नई योजनाओं से लेकर प्राधिकरण नए नए मुकाम हासिल कर रहा हैं। फिलहाल TPS, जैसी योजनाएं भी गति पकड़ रखी हैं। जिसकी वजह से शहर विकास के मामले में पीछे रहने वाला नहीं हैं।

IDA मुख्यालय हुआ चमन।

इधर शहर के साथ ही इंदौर विकास प्राधिकरण मुख्यालय भी चमन हो गया हैं। यहां IDA सीईओ आर पी अहिरवार के कार्यकाल में दर्जनों उपलब्धियां जुड़ती जा रही हैं जिनमें खूबसूरत बगीचा,कैप्सूल लिफ्ट,अत्याधुनिक भवन, कैंटीन, सुविधाघर मुख्य रूप से शामिल है। जो कि आम व्यक्ति की विशेष जरूरतों में शामिल हैं।

हाइटेक हो रहा IDA
प्राधिकरण अब जल्द ही हाइटेक होने जा रहा हैं। जिससे अब IDA भी पेपर लैस होने वाला प्रदेश का पहला प्राधिकरण होगा।

मुख्यमंत्री ने की दिल खोलकर प्रशंसा।

बुधवार को सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स स्नेह धाम की शुरुआत करने सहित लगभग 500 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की नींव रखने इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने IDA अध्यक्ष दीपक सिंह और सीईओ आर पी अहिरवार की दिल खोलकर प्रशंसा की। क्योंकि सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स स्नेह धाम प्रदेश का ऐसा पहला कॉम्प्लेक्स हैं। जहां समाज के उस आखिरी वर्ग का ख्याल रखा गया हैं। शायद जिसका ख्याल खुद उनके बेटे बेटियों तक को नहीं होता हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!