Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

जुग जुग जियो सीईओ साहब,स्नेह धाम की शुरुआत पर बुजुर्ग बोले सीईओ आप खूब आगे बढ़ो

0 392

बनकर तैयार स्नेह धाम, आईडीए की बुजुर्गो को बड़ी सौगात। 

सीईओ आर पी अहिरवार का कहना यत्र सेवा तत्र आशीर्वाद।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार।

इंदौर। 

इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ आर पी अहिरवार के कार्यकाल में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया हैं। दरअसल शहर और बाहर के सीनियर सिटीजन के लिए प्राधिकरण ने 18 करोड़ की लागत से कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स की शुरुआत करने वाले हैं। इस अवसर पर ida सीईओ आर पी अहिरवार ने चर्चा में कहा कि “यत्र सेवा तत्र आशीर्वाद” यानी बुजुर्गो को समर्पित और बुजुर्ग के लिए प्राधिकरण ने उक्त सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स स्नेह धाम का निर्माण किया हैं। जहां पर बुजुर्गो को घर जैसा और अपनेपन वाला माहौल मिलेगा। स्नेह धाम में बुजुर्गो को सुरक्षा,स्वास्थ्य और भोजन व्यवस्था से लेकर व्यायाम, योगा,भजन कीर्तन,और उनकी जरूरत के मुताबिक सबकुछ सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 

बुजुर्गो में भी काफी उत्साह

 

दरअसल स्कीम 134 स्थित स्नेह धाम को लेकर बुजुर्गो में भी खासा उत्साह हैं। फिलहाल उक्त सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स में कुल 22 two BHK और 10 वन BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं। और इन सभी को लेकर बुजुर्गों में उत्साह भी काफी ज्यादा हैं। फिलहाल यह सभी फ्लैट्स बुक भी हो गए हैं। IDA द्वारा निजी एजेंसी को उक्त कॉम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी दी हैं। 

सीईओ की सोच जिसे देशभर में सराहा जा रहा।

इंदौर में ऐसा पहली बार IDA के अधिकारी रहते हुए किसी अधिकारी ने यह कर दिखाया हैं कि हर वर्ग के अलावा सबसे अहम वर्ग सीनियर सिटीजन के लिए प्राधिकरण ने सोचा हैं। जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ IDA सीईओ आर पी अहिरवार को जाता हैं। 

जीते रहो खूब आगे बढ़ो आप सीईओ साहब

इधर सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स की शुरुआत को देखते हुए उत्साहित बुजुर्ग IDA सीईओ आर पी अहिरवार को दिल खोलकर आशीर्वाद दे रहे हैं बुजुर्गों से चर्चा में उन्होंने कहा सीईओ आर पी अहिरवार के लिए कहा कि सीईओ साहब खूब आगे बढ़े। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!