Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

अनवर कादरी मामला,मुखर हुए कांग्रेसी,डकैत,जीतू यादव की पार्षदी खत्म करने की मांग

0 346

अनवर कादरी मामला,मुखर हुए कांग्रेसियों की मेयर ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मांग

कादरी और यादव को पार्षद पद से हटाए। दोनों ने ही पार्टियों की इज़्ज़त की धूमिल।

इंदौर।
लव जिहाद फंडिग में जुड़े इंदौर वार्ड 58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लेकर अब भाजपा पार्षद और महापौर पुष्य मित्र भार्गव एकजुट हो गए हैं। उन्होंने अपील समिति के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कादरी को पार्षद पद से बर्खास्त करने की मांग कर दी हैं। तो अब खुद कांग्रेसी भी अनवर कादरी वाले मामले मुखर हो गए हैं। उन्होंने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से अनवर कादरी को हटाए जाने की मांग रख दी हैं। लेकिन उनकी मांग यह भी है कि एक नाबालिक को नग्न करने वाले भाजपा पार्षद जीतू यादव उर्फ जाटव की भी पार्षदी खत्म की जाए। क्योंकि इन दोनों ही पार्षदों ने दोनों ही पार्टियों की छवि धूमिल की है।

कमलेश कालरा से विवाद,लिया बड़ा रूप।

दरअसल भाजपा के ही चार नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा से हुए विवाद में उनके नाबालिक लड़के को जीतू और उसके समर्थकों ने नग्न कर दिया था। कालरा के घर में जबरिया घुसते हुए गाली गलौज तक की थी। लिहाजा उक्त मामले ने तूल पकड़ा और उक्त वीडियो वायरल होने पर भाजपा को देशभर में शर्मसार होना पड़ा था। जूनी इंदौर थाने में FIR होने के बावजूद महापौर पुष्य मित्र भार्गव,ने इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाया था। महज MIC से बाहर कर दिया था। लेकिन जीतू यादव अभी भी पार्षद बरकरार हैं।

अब अनवर कादरी बना मुद्दा

बाणगंगा थाने में दर्ज लव जिहाद फंडिग मामले में FIR के बाद कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी खुद कांग्रेस की गले की हड्डी साबित हो रहे हैं। क्योंकि भाजपा अब अनवर को लेकर कार्यवाही की मांग उठा रही है तो दूसरों तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर सभी वरिष्ठ कांग्रेसी चुप हैं। लेकिन अब कांग्रेस में अनवर कादरी भी मुद्दा बन गया हैं। उन्होंने मेयर पुष्यमित्र भार्गव से और जीतू पटवारी दोनों से ही भाजपा पार्षद जीतू यादव जाटव,और कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को हटाए जाने की मांग सार्वजनिक कर दी हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!