Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

IDA सीईओ की गुलाब जामुन पार्टी,और प्राधिकरण जीत गया 1200 करोड़ की जमीन।

0 357

सीईओ की गुलाब जामुन पार्टी,सभी विभाग प्रमुखों ने कर दिखाया कमाल,कुल 1200 करोड़ जमीन जीता IDA

इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ आर पी अहिरवार ने की सतर्कता और सटीक कार्य पद्धति से इंदौर विकास प्राधिकरण कुल 1200 करोड़ की 14 हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन के मामले में जीत हासिल कर चुका हैं। लेकिन अब बात करे इस जीत की कहानी की तो यह सीईओ आर पी अहिरवार की दूरदर्शिता की वजह से मुनासिब हो पाया हैं। दरअसल उक्त मामले की सुनवाई इंदौर हाइकोर्ट में जारी थी। और समय की मांग थी कि IDA उक्त मामले में पूरी तैयारी के साथ उतरे तो फतह हासिल हो ही जाएगी। लिहाजा कुल तीन दिनों के अवकाश में आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार, आईडीए के ही प्रमुख विभाग जिनमें भुर्जन,संपदा,विधि विभाग,और योजना शाखा मिलकर इसकी तैयारियां करें। लिहाजा IDA सीईओ आर पी अहिरवार के निर्देश अनुसार शुक्रवार से शुरू हुई IDA की उक्त मुहिम शनिवार,रविवार,और फिर सोमवार को भी जारी रही।

सीईओ के आवास पर हुई तैयारियां

इधर अवकाश होने के मद्देनजर उक्त पूरे मामले की तैयारियों को लेकर IDA सीईओ अहिरवार ने इसे अपने निवास पर ही पूरा के करने के निर्देश अपने अमले को दिए। लिहाजा IDA के अधिकारियों ने भी इन निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन भी किया। इस दौरान सीईओ निवास पर इन अधिकारियों ने गुलाब जामुन पार्टी से लेकर आइस्क्रीम पार्टी तक की। और आखिरकार सीईओ आर पी अहिरवार की दूरदर्शिता काम आई और ida कुल 14 हेक्टेयर जमीन का केस जीत भी गया और कुल 1200 करोड़ लगभग की जमीन ida के पास आ गई। इधर अब ida की इतनी बड़ी जीत के बाद अब मजाकिया अंदाज में गुलाब जामुन पार्टी ida में काफी ज्यादा चर्चित हो रही हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!