IDA हुआ फूली डिजिटल,85 हजार फाइल्स होगी ऑनलाइन,अब न फाइल गुम की फ़िक्र,पूरा रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित।
Ida सीईओ ने किया शुभारंभ,एक वर्ष में ida पूरी तरह हाइटेक।
इंदौर विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालिक अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने एक और नए नवाचार की शुरुआत कर दी है। दरअसल बुधवार को उक्त कार्य का श्री गणेश करते हुए ida सीईओ आर पी अहिरवार ने संबंधित एजेंसी को एक वर्ष में ida से संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने की समय सीमा तय की है। फिलहाल 85000 फाइल्स ida का लक्ष्य है कि यह पूरी तरह डिजिटल हो जाए। चर्चा में सीईओ आर पी अहिरवार ने बताया कि बुधवार को एक बड़े कार्य का श्रीगणेश किया गया है। जिसके तहत डिजिटलीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक सुगम सरल,पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना हैं। सीईओ आर पी अहिरवार ने कहा कि डिजिटलीकरण से ida के सभी दस्तावेज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। और कार्यों में गति भी आयेगीं। फिलहाल उन्होंने एजेंसी को एक वर्ष में उक्त कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।