Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

वार्ड 31 पार्षद सोनी, के जलसंकट से जूझ रही जनता से बड़े बोल, मै तो महापौर की भी नहीं सुनता।

0 364

वार्ड 31 में दिसंबर से भीषण जलसंकट
इधर स्थानीय पार्षद सोनी का जनता को कहना, “मै तो महापौर की भी नहीं सुनता हूं”

इंदौर।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के वार्ड 31 में पिछले दिसंबर से ही स्थानीय जनता जलसंकट की मार झेल रही है। फिलहाल यहां टैंकरों से ही जलप्रदाय होना आखिरी रास्ता हैं। लेकिन वार्ड 31 के भाजपा पार्षद बालमुकुंद सोनी का जनता से ही टैंकर मांगे जाने पर जवाब मिल रहा है कि मैं तो महापौर की भी नहीं सुनता हूं। करता हु अपने मन की। दरअसल उक्त बातें वार्ड 31 की ही जनता ने न्यूज with तड़का को बताई की। अगर पार्षद बालमुकुंद सोनी को टैंकर से पानी उपलब्ध किए जाने की मांग की जाती है तो एक एक सप्ताह तक टैंकर के पते नहीं होते हैं और ऐसे हालातों में स्थानीय विधायक रमेश मेंदोला और मेयर पुष्य मित्र भार्गव तक उक्त शिकायत किए जाने की बात अगर जनता पार्षद से बोलती है तो उनका कहना होता है कि मैं महापौर की भी नहीं सुनता हूं। करता हूं अपने मन की। लिहाजा पार्षद की उक्त कार्यशैली की वजह से स्थानीय वार्ड 31 की जनता जलसंकट से परेशान हो रही है। और नगर निगम द्वारा उपलब्ध निःशुल्क टैंकर दिए जाने के बावजूद भी हजारों रुपए जलसंकट से निपटने में लग रहे हैं क्योंकि उन्हें निजी टैंकर तक डलवाना पड़ता हैं। इधर वार्ड 31 को आवंटित टैंकर का पानी कहा जा रहा है यह भी बहुत बड़ा सवाल है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!