Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने... Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पह... Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध ड्रोन, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा ... Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्... Punjab High Alert: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, अमृतसर समेत सभी बड़े स्टेशन... Central Jail Threat: केंद्रीय जेल अधीक्षक और परिवार को जान से मारने की धमकी, खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिय... Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल

IDA ने शहर को किया चमन,सीईओ अहिरवार का कार्यकाल बेमिसाल

0 255

IDA कर रहा शहर को चमन,

फ्लाई ओवर ब्रिज,सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स,TPS, योजना और मुख्यालय भी बढ़ती सुविधाएं

सीईओ का कार्यकाल रहा बेमिसाल।

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहरभर में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी हैं। फिर चाहे शहर के इतिहास में पहली बार डबल डेकर लवकुश चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज,खजराना फ्लाई ओवर ब्रिज,फूटी कोटी चौराहा ब्रिज,भंवरकुआ ब्रिज, सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स,और सबसे अहम बात इंदौर विकास प्राधिकरण मुख्यालय में किए गए कार्य। जिन्हें यहां आने जाने वाली जनता से लेकर खास तक उसकी सहारना करते नहीं रहते है। क्योंकि अब ida कार्यालय में मौजूदा स्थित में एक वातानुकूलित कैंटीन, महिला पुरुष सुविधाघर साथ ही मां और बच्चों को ध्यान में रखते हुए फीडिंग एरिया, हरा भरा गार्डन, फव्वारा, तो है ही साथ ही साथ अब ida कर्मचारी अधिकारी भी वर्तमान हालातों के मद्देनजर अपनी आदतें सुधारते जा रहे है और अब काम तय सीमा में ही होने लग रहा है।

बड़ा रोल सीईओ आर पी अहिरवार का
दरअसल IDA के कामकाजों,योजनाओं,नवाचारों और कर्मचारी अधिकारियों पर कसावट की बात की जाएं तो यहां ida सीईओ आर पी अहिरवार की भूमिका अहम है। क्योंकि उन्होंने सबसे पहले घर से यानि मुख्यालय से शुरुआत की। आज वर्तमान स्थिति में सीईओ अहिरवार से आम जनता का मिलना कोई बड़ी रॉकेट साइंस जैसी बात नहीं है। बल्कि खुद सीईओ सहजता और सरलता से आम जनता से मुलाकात करते है। और हाथोंहाथ उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी करते है।

सीईओ संपदा शाखा की लेटलतीफी से खफा

इधर सीईओ आर पी अहिरवार नवाचार जिनमें ऑनलाइन फाइल अपडेट,उनकी जानकारियां कही से भी बैठकर देखे जाने जैसी सुविधाओं की शुरुआत सीईओ अहिरवार ने कर दी है। लेकिन आम जनता को ज्यादा जानकारी नहीं होने की स्थिति में फाइल्स ऑफ लाइन ही संपदा शाखा में पहुंचती है,खासतौर से लीज नवीनीकरण,फ्री होल्ड की फाइल,जिन्हें लेकर अब सीईओ अहिरवार ने संपदा शाखा प्रभारी और संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को स्पष्ट कह दिया है कि कोई भी ऐसी फाइल्स महीनों तक संपदा में बाबुओं के पास पड़ी नहीं रहनी चाहिए। बल्कि उनका समय सीमा में निराकरण किया जाएं। लिहाजा अब सीईओ आर पी अहिरवार ने संपदा शाखा में भी कसावट शुरू कर दी है।

हाल ही में पचास को मिला सबक

सीईओ अहिरवार जितने सहज है उतने ही सख्त भी। क्योंकि उनका जब मन पड़ता है वह औचक निरीक्षण कर लेते है। हाल ही में इस तरह के किए निरीक्षण में पचास कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं थे। लिहाजा उनके वेतन काटने की कार्यवाही की गई। इसके बाद हालात यह है कि कर्मचारी अधिकारी सुबह 10 बजे के पहले कार्यालय पहुंच रहे है।

 

विकास कार्यों में जनता का पूरा मिला सहयोग

न्यूज़ WITH तड़का से चर्चा में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर पी अहिरवार ने कहा कि अधिकारी कोई भी हो उन्हें जनता का सहयोग नहीं मिले तो कोई भी विकास कार्य संभव नहीं है। लिहाजा उन्हें इंदौर की जनता का पूरा के पूरा साथ सहयोग मिला। क्योंकि कोई भी विकास कार्य में परेशानी तो होती है। लेकिन जनता ने स्वेच्छा से ida का साथ दिया। लिहाजा हमने भी बनाए गए अलग अलग फ्लाई ओवर ब्रिज को तय समय सीमा के पहले ही शहर की जनता को समर्पित किया। जिसकी वजह से यातायात की समस्या से जूझ रही जनता को राहत मिली। आगे अभी ida और भी ऐसे ही ब्रिज निर्माण की योजना बना रहा है। इसके अलावा TPS,सुपर कॉरिडोर पर अलग अलग विकास कार्य उनकी सूची में शामिल हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!