Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स,IDA सीईओ आर पी अहिरवार का ठेका कंपनी को निर्देश,एक महीने में गुणवत्तापूर्ण माहौल में काम करें शुरू

0 387

मामला सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का, आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार के एजेंसी को निर्देश,एक महीने में कामकाज करें शुरू। 

वरिष्ठ नागरिकों के आवास के लिए शीघ्र होगा तैयार, सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स, मुख्य कार्यपालिक अधिकारी ने शुक्रवार को किया निरीक्षण ।

इंदौर।

प्राधिकारी की योजना क्रमांक 134 में निर्मित सीनियर सिटीजन भवन, जो की वरिष्ठ नागरिकों को शानदार जीवन शैली उपलब्ध कराएगा। भवन में कुल 32 फलेट्स का निर्माण किया गया है, जिसमें 10 -1 BHK और 22 – 2 BHK फ्लैट्स हैं। शुक्रवार को मुख्य कार्यपालिक अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार द्वारा निरीक्षण कर संचालन हेतु नियुक्त एजेंसी को नियमानुसार उच्च गुणवत्ता की सामग्री के साथ सभी फ्लैट्स शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। इन फ्लैट्स में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को संचालन एजेंसी यहां  प्रत्येक निवासरत वरिष्ठ नागरिक की सुविधा अनुसार भोजन व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। भवन में चिकित्सकों के लिए समर्पित कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसमें एजेंसी द्वारा 24 x 7 की तर्ज पर चिकित्सकों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही समय समय पर निवासरत सभी वरिष्ठ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इधर सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की नियुक्ति के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। भवन परिसर में ही ध्यान-योग हेतु स्थान का निर्माण किया गया है, एजेंसी इच्छुक नागरिकों के लिए ध्यान-योग किए जाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी। भवन में ही पुस्तकालय हेतु स्थान आरक्षित है, जहां एजेंसी द्वारा सभी पठन योग्य पुस्तकों का संकलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि किसी वरिष्ठ जन को किसी सुविधा की आवश्यकता होगी तो वे एजेंसी के प्रतिनिधि को अवगत करा उसे प्राप्त कर सकेंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!