Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

IDA सीईओ का खौफ,आदत बिगाड़ चुके कर्मचारी अधिकारी अब पहुंच रहे तय समय पर,

0 223

IDA सीईओ का खौफ समय पर नज़र आए कर्मचारी अधिकारी।

एक दिन का वेतन कटने से सुधरा ढर्रा।

इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने बुधवार को अचानक एकल खिड़की,संपदा शाखा का निरीक्षण कर लिया था। लिहाजा सुबह 10 बजकर 10 मिनिट पर हुए उक्त औचक निरीक्षण के दौरान संपदा और एकल खिड़की के 50 से ज्यादा कर्मचारी और खुद प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र पोरवाल अनुपस्थित रहे थे। लिहाजा सीईओ आर पी अहिरवार ने बुधवार को ही इन ऐसे 50 से ज्यादा कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटे जाने के आदेश निकाल दिए थे। दरअसल अब सीईओ के इसी खौफ के चलते गुरुवार सुबह IDA के सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आते दिखे। खुद IDA सीईओ सुबह कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने अब IDA की तमाम शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए है कि वह खुद या उनकी शाखा का कोई भी कर्मचारी समय पर कार्यालय में मौजूद नहीं हुआ तो फिर अच्छा नहीं होगा। IDA सीईओ आर पी अहिरवार परिसर सहित फील्ड पर लगातार बने रहते हैं लेकिन कुछ अदने कर्मचारियों की वजह से आम जनता परेशान होती है। इसी नाराज होते हुए IDA सीईओ ने अब सभी के लिए कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया है। लिहाजा अब सीईओ की सख्ती की वजह से आदत बिगाड़ चुके कर्मचारी और अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंच रहे है।                                          
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!