Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

सनातनी भाजपा से थी भोलेनाथ को आस, करणी सेना को आया याद

0 209

एक सांसद,पांच विधायक,महापौर,60 से ज्यादा पार्षद,फिर भी शिवालय में शौचालय,आखिरकार करनी सेना को आई याद। वर्षों से थी भोलेनाथ को भाजपा से आस। 

इंदौर। शहर की पांच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायक,एक सांसद,60 से ज्यादा पार्षद, वह भी सनातनी भाजपा की। लेकिन मालवा मिल स्थित पेशाबघर में 2018 से बने शिवालय की सुध किसी ने नहीं ली। आखिरकार करणी सेना पदाधिकारियों जिनमें दिग्विजय सिंह,कमल राठौर सहित अन्य करनी सेना से जुड़े पदाधिकारियों ने भोलेनाथ की आस 8 वर्ष बाद पूरी की। और शिवालय में बने पेशाब घर का पुरजोर विरोध किया। और यहां चक्काजाम तक कर डाला। लिहाजा इससे हैरान परेशान निगम अधिकारी यहां पहुंचे भी और करणी सेना पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि भोलेनाथ अब पेशाब घर विराजित नहीं होगें। आपको बता दे कि उक्त पेशाबघर का निर्माण साल 2018 में तत्कालीन महापौर और वर्तमान चार नंबर विधायक मालिनी गौड़ के कार्यकाल में हुआ था। उस दौरान भी शिवालय में पेशाब घर को लेकर खबरें चली। लेकिन किसी भी भाजपा से जुड़े सनातनी नेता ने इसका विरोध नहीं किया। मगर आखिरकार आठ साल बाद ही सही लेकिन करणी सेना पदाधिकारियों ने उक्त शिवालय की सुध ले ही ली। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!