Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE, फूटी कोठी की अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों की मुसीबत, यातायात बाधित परेशान आम लोग,और सो रहे जिम्मेदार लोग?

0 653

फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्जी मंडी,स्थानीय रहवासियों के लिए बनी मुसीबत, यातायात का निकल रहा कचूमर, गंदगी भी बेशुमार,रहवासी परेशान।

 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर नगर निगम यूं तो शहर में थोड़ा सा भी अवैध कब्जा होता है तो इंदौर नगर निगम की येलो गैंग और उसके अधिकारी कर्मचारी कहर बरसा देते हैं। इसी 8 बार देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के फूटी कोठी चौराहा की अवैध सब्जी मंडी इन नियम पसंदो को आँख दिखा रही है कि हिम्मत है तो सड़क,सर्विस रोड से ये अवैध कब्जा हटाकर तो कोई दिखाये। इधर स्थानीय रहवासी भी उक्त अवैध सब्जी मंडी की वजह से खासे परेशान हैं। या यूं कहे कि उनका जीना दूभर हो गया हैं। क्योंकि उन्हें आने जाने में जितनी दिक्कते होती हैं। वह भगवान ही जानता है क्योंकि इस अवैध सब्जी मंडी के नुमाइंदे इन लोगों को आवाजाही करने तक से रोक देते हैं। और विरोध करे तो पीट तक देते हैं। रहवासियों का ही कहना है कि उन्होंने स्थानीय पार्षद जीतू राठौर,विधायक मालिनी गौड,और इंदौर शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव तक को। उक्त गुहार लगाई जा चुकी हैं। मगर आजतक कोई भी जिम्मेदार ने इस और ध्यान देना उचित नहीं समझा।

बंगाली चौराहा बोगदे में शिफ्ट तो यह अवैध मंडी क्यों नहीं!

रहवासियों ने बताया कि इंदौर नगर निगम ने बंगाली चौराहा स्थित ब्रिज के बोगदे में स्थानीय ऐसी ही मंडी शिफ्ट कर दी हैं। लेकिन फूटी कोठी चौराहा कि ये अवैध मंडी यही बनाए गए ब्रिज के नीचे स्थित बोगदे में शिफ्ट क्यों नहीं कर दी जाती हैं। रहवासियों ने बताया कि उक्त मंडी से गंदगी, यातायात बाधित,होता रहता हैं मगर निगम अमला यह सबकुछ देखता रहता हैं। और देखकर चला जाता हैं।

रोजाना आने जाने वाले वाहन चालक है जमकर कोसते।

फूटी कोठी चौराहा स्थित सर्विस रोड पर फैली उक्त अवैध मंडी की वजह से रोजाना यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी इंदौर नगर निगम के जिम्मेदारों को कोसते रहते हैं। मगर निगम जिम्मेदारों के हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहना सोचने वाला विषय हैं।

हमारी ये सोच नहीं की कोई भी परेशान हो,दोनों पक्षों को देखा जाएगा।

इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव रहवासियों की इतनी बड़ी समस्या को देखते हुए भी चर्चा में यह कह रहे है कि वह खुद दोनों पक्षों को समझेंगे,दरअसल मेयर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि रहवासियों,और यातायात बाधित होने की समस्या से तो वह वाकिफ हैं। लेकिन सब्जी मंडी विक्रेताओं से भी चर्चा की जायेगी,और उन्हें ब्रिज की एक साइट शिफ्ट किया जाएगा ताकि दोनों पक्षों की समस्याओं का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा कि मंडी को ऐसे ही हटाया तो ठेले वाले बेरोजगार हो जाएंगे। और फिर बाद में वही राजनीतिक विषय। सो मेयर के मुताबिक मंडी को व्यवस्थित तरीके से शिफ्ट किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!