Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिवि... INDORE, आईडीए,RTI या मजाक,अपील में आदेश के बावजूद 10 दिन बीत नहीं रहे,बाबू गिरीश हलवे की नाफरमानी,मि... INDORE रॉयल ग्रीन काउंटी में घोटालों की भरमार,नियमों को ताक पर रख मिला नगर निगम से पूर्णता प्रमाण पत... INDORE आईडीए भू अर्जन शाखा में फेरबदल की सुगबुगाहट,तत्कालीन संपदा अधिकारी की लॉबिंग तेज़! INDORE MIC सदस्य पार्ट दो, तीन प्रमुख समितियां,कार्यप्रणाली पर सवाल,अवैध निर्माण से लेकर 'लापता' स्व... INDORE महापौर-निगमायुक्त को बिल्डर की खुली चुनौती,नगर निगम के नोटिस के बाद भी जारी अवैध निर्माण,नेता... INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ...

INDORE, पुलिस सख्त,पब,बार संचालकों की ऑनलाइन बैठक,डीसीपी जोन 2 की सख्त हिदायत ड्रग बिक्री जैसी गतिविधि,तो खेर नहीं।

0 99

पुलिस सख्त, पब, बार और होटल संचालकों की ऑनलाइन बैठक,दिए कड़े निर्देश ड्रग बिक्री जैसी गतिविधियों में खेर नहीं।

इंदौर।
शहर में ड्रग कंट्रोल को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट, पब ,बार, पर एक्शन मोड में पुलिस, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन मीटिंग में जोन-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पब, बार, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर पराग सैनी एवं थाना प्रभारी लसुड़िया राजकुमार यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सख्त हिदायत

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर संचालकों को आवश्यक और कड़े दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

नियमों की सूची में पहला और बड़ा फैसला:

अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी पब, बार, रेस्टोरेंट या होटल में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन, बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यदि किसी भी संस्थान में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो पुलिस द्वारा त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नाबालिक लड़का लड़कियों को पब,बार में प्रवेश दिए जाने को लेकर भी अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!