INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर के नजदीक 12 एकड़ जमीन को पौधों का इंतजार।
विश्व पर्यावरण दिवस,
हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क।
कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर के नजदीक 12 एकड़ जमीन पर बनना था गार्डन।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस अवसर पर देशभर सहित मध्यप्रदेश और इंदौर में राजनीतिज्ञों का दर्जनों कार्यक्रम देखे गए। जिसमें पर्यावरण को बचाने,अधिक से अधिक पौधों को लगाने उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। लेकिन सांवेर विधानसभा के कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर के नजदीक 12 एकड़ जमीन पर जो देश के पहले ऑक्सीजन पार्क को विकसित करने के दावे किए गए थे। वह मात्र दावे ही साबित हो गए हैं। दरअसल फिलहाल हालात यह है कि 12 एकड़ उक्त जमीन पर लाखों पौधों रोपे जाने का इंतजार कर रहे हैं। या फिर यूं भी कहा जा सकता है कि इंदौर का एकमात्र बनने वाला ऑक्सीजन पार्क फिलहाल हवा में ही उड़ गया हैं।

केंद्रीय मंत्री के नहीं आने पर टल गया था प्रोग्राम

दरअसल गुलमर्ग परिसर स्थित ऑक्सीजन पार्क की नींव 14 सितंबर 2025 को रखा जानी थी। इसे लेकर इंदौर नगर निगम ने सभी व्यवस्थाएं भी कर ली थी। बकायदा ड्रोन वाला मंच,कार्यक्रम स्थल तक तैयार हो गया था। लेकिन उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर आना टल गया। जिसके बाद से ही उक्त ऑक्सीजन पार्क और उसका कार्यक्रम ही टल गया। जिसके बाद ऑक्सीजन पार्क केवल हवा और कागजों तक ही सीमित रह गया।

सारी तैयारियां रह गई थी धरी की धरी
ऑक्सीजन पार्क को लेकर इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित अन्य अधिकारियों ने उक्त ऑक्सीजन पार्क कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली थी। लेकिन ऐनवक्त पर उक्त तैयारियां धरी की धरी रह गई।